{"_id":"5bc42681bdec226991724f8f","slug":"bhu-hostel-open-for-students-after-ourage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में बवाल के बाद बंद हॉस्टल में छात्रों को मिला कमरा, कक्षाएं आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में बवाल के बाद बंद हॉस्टल में छात्रों को मिला कमरा, कक्षाएं आज से शुरू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
बिड़ला हॉस्टल में जाते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में 24 सितंबर को मारपीट, पत्थरबाजी, आगजनी की घटना के बाद से कला संकाय और मेडिकल छात्रों के बंद हॉस्टल रविवार को खोले गए। इस दौरान छात्रों से नए सिरे से शपथ पत्र लेने के बाद उन्हें कमरा आवंटित किया गया, जबकि इनकी कक्षाएं आज से शुरू हो गई। छात्रों और अभिभावकों की ओर से भी शपथ पत्र लिया गया, इसमें घर का पता, मोबाइल नंबर, इमेल आईडी आदि का ब्योरा शामिल रहा।
सर सुंदरलाल अस्पताल में 24 सितंबर को फीमेल सर्जरी वार्ड में एक महिला के परिजन और रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट के बाद से ही परिसर का माहौल बिगड़ा था। इसमें कला संकाय के बिरला-एलबीएस हॉस्टल और आईएमएस के धनवंतरि और रुईया हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट, पत्थरबाजी हुई थी।
रविवार को सुबह 9 बजे से ही छात्रावासों के बाहर छात्रों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। शाम करीब चार बजे तक नए सिरे से सत्यापन के बाद कमरा आवंटित किया गया। इसमें यूजी और पीजी के सभी छात्राें को डबल रूम अलाट किया गया। प्रतीक्षा सूची के छात्रों को भी कमरा आवंटित हुआ।

Trending Videos
19 दिन से बंद थे ये हॉस्टल
बिरला छात्रावास-ए, बी और सी ब्लॉक
लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास
रुईया छात्रावास-मेडिकल ब्लॉक और एनेक्सी
धनवन्तरि छात्रावास