फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Patients problems increased due to change timings in OPD

BHU अस्पताल का हाल: आदेश बेअसर..., OPD का गेट बंद, लैब की कुर्सियां खाली; पर्चा लेकर डॉक्टर का करते रहे इंतजार

Sat, 27 Jul 2024 09:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Jul 2024 09:27 AM IST
सार

बीएचयू की ओपीडी का समय बदलने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।बीएचयू अस्पताल की ओपीडी का गेट बंद होने के बाद खूब भीड़ हो रही है। ओपीडी बंद होने पर मरीज हाथ में पर्चा लेकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे।

विज्ञापन
BHU hospital Patients problems increased due to change timings in OPD
ओपीडी के बाहर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की ओपीडी का समय बदलकर सुबह 8 बजे से कर तो दिया गया है, लेकिन हकीकत में इसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है। लोग डॉक्टर को दिखाने तो समय से आ रहे हैं, लेकिन ओपीडी का गेट बंद होने से अंदर नहीं जा पा रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला लाइव में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला।

विज्ञापन


यहां कई ओपीडी का गेट 8.30 बजे तक बंद था, लोग हाथ में पर्चा लेकर बाहर खड़े रहे। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने जांच काउंटर पर सन्नाटा पसरा रहा। इस तरह की स्थिति तब है जब दोपहर 12 बजे तक विभाग में पंजीकरण ठप हो जा रहा है। बीएचयू अस्पताल में गुरुवार से ओपीडी का समय बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


कई लोग सुबह सात बजे ही पर्चा काउंटर के बाहर आकर खड़े हो गए। पहले पर्चा मिल जाए, इसके लिए लाइन लगनी शुरू हुई और देखते देखते आठ बजे तक मरीजों की लाइन अस्पताल के पर्चा काउंटर के बाहर रेडियोथेरेपी विभाग के गेट के पास तक पहुंच गई वहीं अस्पताल में एक्सरे कक्ष के पास भी लोग कुर्सी पर बैठे रहे, लेकिन यहां तीनों में से कोई भी नहीं खुला था। सुबह करीब 8.30 बजे के बाद ही एक्सरे कक्ष खुला तब जाकर मरीजों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूर चलिए, डॉक्टर साहब आएंगे तभी न दिखाइएगा

सुबह 8.20 बजे अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी के बाहर हाथ में पर्चा लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां खड़े बाउंसर और सुरक्षाकर्मी ने कहा कि गेट को छोड़कर दूर चलिए, जब डॉक्टर साहब आएंगे तभी न दिखाइएगा। एक मरीज ने डॉक्टर के आने का समय पूछा तो बाउंसर ने यह कहा कि जब जाएंगे तो पता चल जाएगा। शुक्रवार को मेडिसिन विभाग में अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता की ओपीडी थी। तय समय से करीब आधे घंटे बाद यानी 8.30 बजे प्रो. गुप्ता पहुंचे।

न्यूरोलॉजी, हृदय रोग विभाग के बाहर लगी रही कतार

सुबह 8 बजे न्यूरोलॉजी, हृदय रोग विभाग के गेट पर पहुंचने पर वहां बाहर से ताला बंद रहा। इस दौरान लोगों की कतार लगी रही। एक खिड़की से पंजीकरण तो हो रहा था लेकिन डॉक्टर के न आने की वजह से लोगों को अंदर नहीं भेजा जा रहा था। करीब 20 मिनट बाद डॉक्टर के आने पर ओपीडी शुरू हो सकी।

एसएसबी में यूरोलॉजी ओपीडी, सीसीआई लैब पर सन्नाटा

सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी का गेट भी शुक्रवार सुबह 8.45 बजे तक बंद रहा। यहां केवल पंजीकरण कर लोगों को नंबर दिया जा रहा था। डॉक्टर कब आएंगे यह पूछने पर वहां बैठे कर्मचारी कोई सही जवाब नहीं दे पा रहे थे। यहां सीसीआई लैब पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

क्या बोले अधिकारी

ओपीडी के बदले समय का अनुपालन सभी को करना चाहिए। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समय से पहुंचेंगे तो लोगों को राहत होगी। कुछ दिन तक ओपीडी की बदली व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मरीजों के हितों को ध्यान में रखकर आगे का फैसला लिया जाएगा। -प्रो. एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed