फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital patient death enquiry report submit in high court

बीएचयू अस्पताल में मरीजों की कैसे हुई थी मौत, हाईकोर्ट को सौंपी गई जांच रिपोर्ट

Tue, 24 Oct 2017 04:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 24 Oct 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital patient death enquiry report submit in high court
बीएचयू अस्पताल - फोटो : self
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में छह-सात जून को हुई मरीजों की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गई है। हाईकोर्ट ने डीजी हेल्थ के निर्देशन में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाने के साथ ही 20 अक्तूबर तक रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


कुलपति की ओर से आईएमएस डायरेक्टर प्रो. वीके शुक्ला की अध्यक्षता वाली कमेटी ने भी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंप दी है। अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों की ऑपरेशन थिएटर में मौत हो गई थी। आनन-फानन में बीएचयू प्रशासन ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी, जिसने प्रथम दृष्टया नाइट्रस आक्साइड और आइसोफ्लोरेन इंजेक्शन पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद गहन जांच के लिए प्रो. शुक्ला की अध्यक्षता वाली आठ सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। मामले में नाइट्रस आक्साइड और इंजेक्शन के सैंपल बाहर जांच के लिए भेजे गए थे। उसमें गाजियाबाद की एक जांच कंपनी की रिपोर्ट आई थी मरीजों के इलाज में जो नाइट्रस आक्साइड गैस का इस्तेमाल हुआ था, वह औद्योगिक उपयोग वाला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पूर्व छात्रनेता भुवनेश्वर द्विवेदी ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने डीजी हेल्थ को जांच कराकर रिपोर्ट 20 अक्तूबर तक देने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed