{"_id":"5af183784f1c1b9b098b8b92","slug":"bhu-hospital-opd-timing-will-be-change-from-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में एक जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था, मिलेगी सहूलियत, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में एक जुलाई से लागू होगी नई व्यवस्था, मिलेगी सहूलियत, जानिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 08 May 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : file photo
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहां ओपीडी का समय बदलने की तैयारी चल रही है। अस्पताल की ओपीडी अब एक जुलाई से सुबह 8 बजे से दो बजे के बजाय सुबह 9 से 5 बजे तक चलेगी। इससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को सहूलियत होगी।
अस्पताल में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के साथ ही बिहार-झारखंड और मध्य प्रदेश से हर दिन करीब पांच हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। अब तक सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चलने वाली ओपीडी के लिए दोपहर में 12.30 बजे पर्चा बनना भी बंद हो जाता था। ऐसे में वो मरीज जो किन्हीं कारणवश देर से अस्पताल पहुंचते थे, उनको चिकित्सकों को दिखाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस बीच कुछ विभागों की पेड ओपीडी भी शाम को चलती है, जिसमें मरीजों को अधिक फीस भी देनी पड़ती है। अब जो नई व्यवस्था बनाई जा रही है, उसके तहत ओपीडी के समय में परिवर्तन करते हुए समय बढ़ाकर सुबह 9 से 5 बजे तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से बनाई गई इस व्यवस्था पर कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने भी सहमति दे दी है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि ओपीडी का समय बढ़ जाने से मरीजों को सहूलियत होगी। एक जुलाई से लागू होने वाली इस व्यवस्था पर कुलपति की मुहर लग चुकी है।