फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital make list of those doctors who do private practice

बीएचयू अस्पताल: निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की बन रही सूची , जुटाए जा रहे साक्ष्य

Sun, 12 Aug 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 12 Aug 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital make list of those doctors who do private practice
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों की सूची तैयार कराई जा रही है। ऐसा करने वाले चिकित्सकों के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। ये साक्ष्य तीन सदस्यीय कमेटी को सौंपे जाएंगे, जो इनके आधार पर कार्रवाई की संस्तुति कर सकती है। 
विज्ञापन


 अस्पताल के कुछ चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस करने की लिखित शिकायत होती रही है। कई बार आवाज उठने पर केजीएमयू की पूर्व कुलपति और आईएमएस की प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि गोपाल की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक कमेटी का गठन किया गया। यही कमेटी निजी प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की संस्तुति करेगी।
विज्ञापन


 इधर, अस्पताल सूत्रों की माने तो आईएमएस के करीब आधा दर्जन ऐसे विभाग हैं, जिनमें कार्यरत प्रोफेसर तक बाहर प्रैक्टिस करते हैं। इनका वीडियो फुटेज भी तैयार कराया जा रहा है। इसमें कुछ चिकित्सकों के बारे में तो सबूत भी मिल चुके हैं। इधर तीन सदस्यीय कमेटी में एक रिटायर्ड आईपीएस के साथ ही बीएचयू के पूर्व चीफ प्रॉक्टर बतौर सदस्य अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली से पहले मिल सकते हैं नये स्टाफ नर्स

BHU hospital make list of those doctors who do private practice
बीएचयू अस्पताल
अस्पताल में कार्यरत एमटीएस कर्मचारियों की वार्डों में मरीजों के इलाज में सहायता करने, अस्पताल की साफ-सफाई में सहयोग सहित अन्य कार्यों में मदद के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक की ओर से इसका फैसला लिया गया है। इसके पहले शनिवार को डॉक्टर्स लाउंज में सभी एमटीएस कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें मरीजों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार रखने, अस्पताल के विकास में सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर रहने का संकल्प दिलाया गया। 

दीवाली से पहले मिल सकते हैं नये स्टाफ नर्स
अस्पताल में 500 पदों पर होने वाली नये स्टाफ नर्स पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया दीवाली के पहले पूरी करा लेने का लक्ष्य रखा गया है। स्थायी चिकित्सा अधीक्षक, 10 नये सीएमओ के साथ ही स्टाफ नर्स के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि बड़ी संख्या में नर्सों के मिलने के बाद वार्डों में मरीजों के इलाज में और राहत मिलेगी। बताया कि जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी हो सके, इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed