फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital doctor and student clash

बीएचयू में फिर भिड़े डॉक्टर और छात्र, कर्मचारी को पीटा,तोड़फोड़

Wed, 01 Nov 2017 03:05 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Wed, 01 Nov 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital doctor and student clash
बीएचयू ओपीडी में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब एक बीएचयू का ही छात्र डॉक्टर से उलझ गया। बीच बचाव करने आए कर्मचारी पर हमला बोल दिया। डॉक्टर के केबीन में तोड़फोड़ की, बवाल मचाया। घटना के बाद ओपीडी को बंद कर दी गई।

ओपीडी में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। जबतक गार्ड उसे पकड़ने के लिए वहीं पहुंचते उससे पहले वह फरार हो गया। डॉक्टर को बचाने की कोशिश में एक कर्मचारी घायल हो गया। घटना के बाबत वहां तैनात एक कर्मचारी ने सीएमओ को शिकायत पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि गैस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी विभाग के ओपीडी कमरा नंबर 103 में डॉ.एस के शुक्ला मरीजों का उपचार कर रहे थे। अचानक वहां दो छात्र पहुंचे और गेट खोलकर अंदर चले गए। कमरे में पहले से मरीजों की संख्या अधिक थी। जब मैने उन्हें रोका तो उन्होंने अपना कार्ड निकाला और टेबल पर रख कर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने अगले पर्चे का नाम पढ़कर सभी को बाहर जाने को कहा। सब लोग चले गए लेकिन वो दोनों नहीं गए। ‌फिर डॉक्टर ने उनकी ओर इशारा किया कि तुम भी बाहर जाओ तो भड़क गए। बोला की हाथ कैसे पकड़े। हल्ला सुन एक कर्मचारी विकास कुमार वहां पहुंचा।


उसने बीच बचाव की कोशिश की तो दोनों ने हमला कर दिया। केबीन के गेट का कांच तोड़ दिया। कांच लगने से विकास घायल हो गया। मैं जब तक दूसरे गार्ड को बुलाकर लाता तब तक वो भाग चुके थे। लंका थाने में भी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed