फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU hospital Centralized Oxygen Gas system may be failure any time

बीएचयू अस्पताल में कभी भी ध्वस्त हो सकता है सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन सिस्टम

Thu, 30 Aug 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 30 Aug 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
BHU hospital  Centralized Oxygen Gas system may be failure any time
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में का केंद्रीयकृत ऑक्सीजन सिस्टम खराब हो रहा है। ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीसीयू और एसीयू सहित अन्य जगहों पर तीन-चार दशक से पाइप लाइन समेत अन्य उपकरणों की मियाद खत्म हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में 1500 मरीज भर्ती रहते हैं। वार्डों के साथ ही ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, सीसीयू, एसीयू सहित अन्य जगहों पर जरूरत पड़ने पर समय से आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीयकृत ऑक्सीजन सिस्टम लगाया गया है। एक साल पहले इसकी मॉनीटरिंग के दौरान पता चला कि 30 साल से अधिक समय से लगे इन पाइपों, उपकरणों को कभी बदला ही नहीं गया। कुछ जगहों पर तो जर्जर भी हो गए हैं। अगर समय रहते इसे बदलवाया नहीं गया तो मरीजों के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


अब ऑक्सीजन सिस्टम को देखने वाले विभाग की ओर से चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। पत्र में उपकरणों के खराब होने के जिक्र करते हुए घटनाओं का भी अंदेशा जताते हुए जल्द से जल्द इन्हें बदलवाने का आग्रह किया गया है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने कहा कि आक्सीजन सिस्टम में लगे कई उपकरण 30-40 साल से बदले नहीं गए हैं। अप्रिय घटनाएं रोकने के लिए इन्हें बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में लगाई गईं 23 चोरों और दलालों की तस्वीर

BHU hospital  Centralized Oxygen Gas system may be failure any time
चोरों और दलालों की तस्वीर - फोटो : amar ujala
सर सुंदरलाल अस्पताल में दलाली पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अस्पताल के पर्चा काउंटर, अस्पताल मेन गेट समेत चार जगहों पर चोरों, दलालों की तस्वीरों का फ्लैक्स लगवाया गया है। फ्लैक्स में 23 तस्वीरों में दो महिलाओं की भी हैं।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि इसके जरिए मरीजों, तीमारदारों के साथ-साथ डॉक्टरों को भी सावधान करने की कोशिश की जा रही है। बताया कि दलाली, चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों की पहचान कर उन पर पुलिसिया कार्रवाई भी कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed