{"_id":"d391c1c94fd103969c83d9866278053e","slug":"bhu-gracefully-waved-tricolor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में शान से लहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में शान से लहराया तिरंगा
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार को गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने एम्फीथिएटर ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में पूरी शान से तिरंगा फहराया। तीनों सेनाओं के प्रतीक के तौर एनसीसी कैडेट्स की परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।
इस अवसर पर उन्होंने बीएचयू के छात्रों, कर्मचारियों एवं एनसीसी कैडेट्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया।
एमबीबीएस के छात्र प्रखर जायसवाल को डॉ. शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक, आचार्य के छात्र आशुतोष तिवारी को महामना संस्कृत पुरस्कार, कैडेट गुलशन शर्मा को मेजन एसएल दर रजत पदक, रमेश कुमार निगम, हरिशरणम, चम्मन यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान ने नवाजा गया।
विज्ञापन
अपने उद्बोधन में कुलपति ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सदैव से युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। शताब्दी वर्ष में हम सभी को मिलकर यह प्रयास करना होगा कि बीएचयू अपने ज्ञान और प्रतिभा के बल पर देश का नेतृत्व करे।
विज्ञापन
विंग कमांडर नसीब बामल ने माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ाकर हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने एयर डिस्प्ले किया। अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।
छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। बीएचयू मालवीय भवन, अंतरराष्ट्रीय छात्रावास, कुलपति आवास और केंद्रीय कार्यालय पर भी झंडा फहराया गया।