{"_id":"5c0be618bdec2241a43f9139","slug":"bhu-got-institute-of-eminence-status","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू को इंस्ट्रीट्यूट ऑफ इमिनेंस का दर्जा, विवि को मिला नौवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू को इंस्ट्रीट्यूट ऑफ इमिनेंस का दर्जा, विवि को मिला नौवां स्थान
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से बीएचयू को इंस्ट्रीट्यूट ऑफ इमिनेंस का दर्जा मिला है। इमिनेंस का दर्जा पाने वाले दस सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों में भी बीएचयू का नौवां स्थान है।
इसके बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने रैंक सुधार की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए शिक्षा, शोध, प्लेसमेंट आदि को लेकर पांच साल का रोड मैप बनाया जा रहा है, जिससे कि पांच साल बाद होने वाले मूल्यांकन में रैंक बढ़ सके।
दर्जा मिलने के बाद कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियों से आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा के साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है, कि उससे बेहतर स्थान हासिल किया जाए। उन्होंने बताया कि विश्व के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में जगह बनाने की प्राथमिकता को लेकर ही कार्ययोजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
इसके पहले 2017 में एनआईआरएफ की रैकिंग में भी बीएचयू का देश के सरकारी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों में दसवां स्थान था जो 2018 में नौवें स्थान पर पहुंचा। कुलपति ने कहा कि हर पांच साल में इसका मूल्यांकन होता है।

रैंक को किया जाएगा बेहतर
2023 में होने वाले मूल्यांकन में इस रैंक को बेहतर किया जाएगा। शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को श्रेय देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को विश्व रैकिंग में शामिल कराने की अपेक्षा सभी की है।
उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर शिक्षण एवं शोध की दिशा में कार्य किया जाएगा। उधर शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में बैठक भी बुलाई गई, जिसमें प्रो. भटनागर ने शिक्षकों को तैयारी करते रहने की जानकारी दी।