फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girls students are nost intrested in women grievance cell

BHU विमेन ग्रीवांस सेल में छात्राओं का रुझान कम, 14 दिन में महज तीन शिकायतें

Fri, 13 Oct 2017 10:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 13 Oct 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
BHU girls students are nost intrested in women grievance cell
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बीते 21 सितंबर को छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था सुधार की दिशा में कुछ फैसले किए थे। इसी क्रम में विमेन ग्रीवांस सेल का हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया।
विज्ञापन


साथ ही, फेसबुक, ट्विटर पर भी छात्राओं को शिकायतें करने की सुविधा दी गई लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं दिख रहा है। 29 सितंबर को ग्रीवांस सेल का नंबर जारी करने के 14 दिन बाद भी अब तक महज तीन शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि या तो इस प्लेटफॉर्म पर शिकायत करने में छात्राओं की दिलचस्पी कम है या उन्हें इनकी सही जानकारी नहीं हो सकी है।   परिसर में छात्राओं के आंदोलन और 23 सितंबर को लाठीचार्ज के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओएन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब 29 सितंबर को प्रो. रोयाना सिंह को चीफ प्रॉक्टर बनाया गया था। उस समय उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कैंपस में महिला सुरक्षा गार्ड लगाए जाने के साथ ही विमेन ग्रीवांस सेल का हेल्पलाइन नंबर 8004922000 जारी करते हुए छात्राओं से इस पर शिकायत करने की अपील की थी।

इसके बाद से ही महिला महाविद्यालय, त्रिवेणी हॉस्टल सहित अन्य महिला छात्रावासों के गेट पर सूचना चस्पा कराई गई थी। 

अब तो उठने लगे सवाल..

BHU girls students are nost intrested in women grievance cell
प्रो. रोयाना सिंह - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हॉस्टलों में जाकर चीफ प्राक्टर ने टिवटर, फेसबुक, ईमेल आईडी भी छात्राओं को बताई थी। जिस तरह से चौदह दिन में महज तीन शिकायतें आई हैं, उससे यह भी सवाल उठ रहा है कि अधिक से अधिक छात्राओं को अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है या तो वह सोशल मीडिया पर शिकायत करने से बचना चाहती हैं।

जो तीन शिकायतें आई हैं, उसमें एक छात्रा ने हॉस्टल के बाहर कुछ लड़कों द्वारा परेशान करने की शिकायत की है। दूसरी शिकायत हॉस्टल न मिलने की है। इसके अलावा एक छात्रा ने कार सवार एक युवक द्वारा गाड़ी रोककर कमेंट करने की शिकायत की है।

चीफ प्रॉक्टर ने अधिक से अधिक छात्राओं को शिकायत करने और समस्याएं बताने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अब तक जो भी शिकायतें आईं, उनका तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed