फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU girl student obscene photo and her friends number posted on Instagram

Cyber Crime: बीएचयू छात्रा की अश्लील फोटो और उसकी दोस्तों का नंबर इंस्टाग्राम पर डाला, आरोपी की तलाश में पुलिस

Thu, 06 Jul 2023 11:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jul 2023 11:15 PM IST
सार

बीएचयू की परास्नातक की एक छात्रा की अश्लील फोटो के साथ ही उसके सहेलियों के मोबाइल नंबर इंस्टॉग्राम पर साझा कर दिए गए। प्रकरण को लेकर लंका थाने में मथुरा के कच्ची सड़क निवासी दिव्यांक श्रीवास्तव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
BHU girl student  obscene photo and her friends number posted on Instagram
पीड़ित छात्रा

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की परास्नातक की एक छात्रा की अश्लील फोटो के साथ ही उसके सहेलियों के मोबाइल नंबर इंस्टॉग्राम पर साझा कर दिए गए। इसके साथ ही छात्रा और उसके दोस्तों को ब्लैकमेल कर मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रकरण को लेकर लंका थाने में मथुरा के कच्ची सड़क निवासी दिव्यांक श्रीवास्तव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका थाने की पुलिस को पीड़िता छात्रा की तहरीर बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के माध्यम से मिली। छात्रा की ओर से आरोपी दिव्यांक श्रीवास्तव के घर का पता और उसके दो मोबाइल नंबर पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमी के साथ घर में ही रंगरलियां मना रही थी विवाहिता, ग्रामीणों ने उतारा इश्क का बुखार

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी छात्रा के साथ कुछ गलत हुआ तो...

छात्रा के अनुसार, दिव्यांक उसकी अश्लील फोटो और उसके सहेलियों के मोबाइल नंबर इंस्टॉग्राम पर पोस्ट कर दिया। दिव्यांक श्रीवास्तव मानसिक तौर पर इस कदर प्रताड़ित कर रहा है कि अगर किसी छात्रा के साथ कुछ गलत हुआ तो उसका जिम्मेदार सिर्फ वही होगा।

इसके अलावा आरोपी दिव्यांक श्रीवास्तव की ओर से छात्रा और उसकी सहेलियों को धमकी भी दी जा रही है। इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed