{"_id":"59ce78294f1c1bb7538b4f35","slug":"bhu-foreign-students-will-not-enter-the-hostel-after-eight-o-clock","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: रात आठ बजे के बाद हॉस्टल में नहीं आ पाएंगी विदेशी छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: रात आठ बजे के बाद हॉस्टल में नहीं आ पाएंगी विदेशी छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। त्रिवेणी हॉस्टल की छात्रा के साथ 21 सितंबर को हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद बीएचयू प्रशासन विदेशी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। अब अंतरराष्ट्रीय महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को हर हाल में रात आठ बजे तक हॉस्टल आने को कहा गया है।
अब तक यह समय साढ़े सात बजे तय था। यह निर्णय परिसर में शाम छह बजे तक कक्षाएं चलने की वजह से लिया गया है। इंटरनेशनल हाउस कॉम्प्लेक्स की वार्डन डॉ. पूर्णिमा अवस्थी के हस्ताक्षर से शुक्रवार को महिला छात्रावासों में नोटिस चस्पा कराई गई है। इसमें रात आठ बजे तक हॉस्टल के मेन गेट बंद होने का जिक्र किया गया है।
पढ़ें:- बीएचयू के नए कुलपति के लिए शुरू हो गई अटकलें, जल्द ही पूरा होगा प्रो. जीसी त्रिपाठी का कार्यकाल
विज्ञापन
इसके बाद किसी को बाहर भी नहीं जाने देने की चेतावनी दी गई है। विदित हो कि बीएचयू में 60 देशों के छात्र-छात्राएं प्रवेश लेते हैं लेकिन परिसर स्थित छात्रावासों में 38 देशों के छात्र-छात्राएं रहते हैं।
पढ़ें:- बीएचयू में बवाल की जांचः एडीएम सिटी ने सौंपी रिपोर्ट, केंद्र को भेजी जाएगी कमिश्नर की रिपोर्ट
जहां तक छात्राओं की बात है तो दो हॉस्टल में श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, अफगानिस्तान और ईरान समेत 30 देशों की 100 से अधिक छात्राएं रहती हैं।