फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU first time in two decades VC charge day after order said every student is brand ambassador of university

BHU: दो दशक में पहली बार आदेश के अगले दिन संभाला वीसी का कार्यभार, बोले- हर छात्र विवि का ब्रांड एंबेस्डर

Sat, 02 Aug 2025 05:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 05:41 AM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नए कुलपति की जिम्मेदारी अब आईआईटी कानपुर के प्रो. अजीत चतुर्वेदी को मिली है। वे 1994 से लेकर 1996 तक आईआईटी बीएचयू तत्कालीन आईटी बीएचयू के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में लेक्चरर रहे।

विज्ञापन
BHU first time in two decades VC charge day after order said every student is brand ambassador of university
प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने नए विश्वनाथ मंदिर में परिवार के साथ रुद्राभिषेक कर प्रभारी प्रो. संजय कुमार से बीएचयू के कुलपति का चार्ज ले लिया है। बीते दो दशक में पहली बार ऐसा हुआ कि आदेश के अगले ही दिन किसी कुलपति ने अपना चार्ज लिया हो। 31 जुलाई को आदेश आया और एक अगस्त को दोपहर के बाद चार्ज संभाल लिया। इससे पहले पूर्व कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने चार्ज दो महीने बाद कार्यभार लिया था।

विज्ञापन


वहीं उनसे पहले भी प्रो. राकेश भटनागर, प्रो. जीसी त्रिपाठी, प्रो. लालजी सिंह ने भी एक दिन बाद कार्यभार नहीं संभाला था। बीएचयू का पदभार लेने से पहले कुलपति प्रो. चतुर्वेदी ने श्रीकाशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन किया। उनके साथ में पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले कुलपति मालवीय भवन जाकर विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय जी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। पदभार ग्रहण करने के तत्काल बाद कुलपति ने एक बैठक की। विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों से भी संवाद किया। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि वे एक टीम के रूप में कार्य करें। इससे विश्वविद्यालय को प्रगति और गौरव के पथ पर अग्रसर किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ प्रमुख मंदिरों में किया दर्शन-पूजन

BHU first time in two decades VC charge day after order said every student is brand ambassador of university
प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय के समक्ष जो विषय हैं उनके समाधान के लिए मिशन मोड में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर एक छात्र किसी भी शैक्षणिक संस्थान के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। हम सभी का केवल एक ही लक्ष्य होना चाहिए और वह है बीएचयू का विकास और प्रतिष्ठा।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बैठक में रेक्टर प्रो. संजय कुमार, कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, परीक्षा नियंता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा, चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह, वित्त अधिकारी मनोज पांडेय, दक्षिण परिसर प्रभारी प्रो. वीके मिश्रा, आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, एमएस प्रो. केके गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed