Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU first time 3000 researchers got non-NET fellowship on 1st day of month

BHU: पहली बार एक तारीख को मिली 3000 शोधार्थियों को नॉन नेट फेलोशिप, रिसर्च यात्रा में मिलेगी मदद

Tue, 02 Sep 2025 11:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 02 Sep 2025 11:32 AM IST
सार

बीएचयू में पहली बार एक तारीख को 3000 शोधार्थियों को नॉन नेट फेलोशिप मिली। कुलपति ने 15 अगस्त को एंफिथियेटर ग्राउंड पर घोषणा की थी कि ये पैसा हर महीने की पहली तारीख को ही पैसा भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
BHU first time 3000 researchers got non-NET fellowship on 1st day of month
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पहली बार 1 तारीख को 3000 से ज्यादा शोधार्थियों को नॉन नेट फेलोशिप मिल गई है। सोमवार को सभी के बैंक खाते में 8000-8000 रुपये भेजे गए हैं। छात्रों का कहना है कि इससे रिसर्च गतिविधियों में आने वाले छोटे-मोटे अवरोधों को रोका जा सकेगा। साथ ही शोध करने वाले छात्रों के ऊपर से बेवजह का वित्तीय दबाव कम होगा। रिसर्च यात्रा करने में भी काफी मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने 15 अगस्त को एंफिथियेटर ग्राउंड पर घोषणा की थी कि ये पैसा हर महीने की पहली तारीख को ही पैसा भेज दिया जाएगा। इसे यूजीसी नॉन नेट फेलोशिप भी कहा जाता है। इसमें नॉन नेट का अर्थ यह नहीं हुआ कि शोधार्थी नेट क्वालिफाईड नहीं है बल्कि ये कि जो जेआरएफ नहीं है। क्योंकि इनकी फेलोशिप केंद्र सरकार से ही आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed