फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Fee Hike Students Movement Is Intensifying Day By Day Burnt Effigies At Three Places

BHU Fee Hike: फीस वृद्धि वापसी का आंदोलन हो रहा तेज, छात्रों ने तीन जगह फूंका पुतला, निकाला पैदल मार्च

Mon, 23 Jan 2023 04:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
BHU Fee Hike Students Movement Is Intensifying Day By Day Burnt Effigies At Three Places
सार
विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में फीस वृद्धि पर छात्रों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो-तीन दिन से लगातार केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच गुरुवार दोपहर अलग-अलग छात्र संगठनों ने केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीएचयू इकाई के सदस्यों ने छात्र संघ भवन से सिंह द्वार तक पैदल मार्च निकाला।
विस्तार
परिसर में तीन स्थानों पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंक कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों से जलता हुआ पुतला छीनने की कोशिश की। थोड़ी देर के लिए मौके पर गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन पर झूठ बोलने का आरोप

एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा की हम विश्वविद्यालय में हुई फीस वृद्धि का पिछले कई महीनों से विरोध कर रहे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन मौन है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा फीस वृद्धि के जो तर्क दिए जा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन झूठ बोल रहा है की फीस वृद्धि नहीं हुई है। अगर फीस वृद्धि नहीं की गई है तब फीस किसकी वापस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed