{"_id":"9565042da5b0bb3351532e852616cec8","slug":"bhu-entrence-exam-66-students-in-one-seet-of-ba-llb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू ः बीए-एलएलबी की एक सीट पर 66 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू ः बीए-एलएलबी की एक सीट पर 66 दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 06 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए मंगलवार को बीए आर्ट्स और पांच वर्षीय बीए-एलएलबी की प्रवेश परीक्षा हुई। बीए-एलएलबी की 60 सीटों के लिए करीब चार हजार अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। इस कोर्स के अभ्यर्थियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, क्योंकि एक सीट के लिए 66 छात्र-छात्राओं ने दावेदारी की है। वहीं, बीए कला वर्ग की 1947 सीटों के सापेक्ष 22167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसकी एक सीट पर 11 विद्यार्थियों ने दावा पेश किया है।
पहली पाली में सुबह आठ बजे से शुरू बीए आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा कुल 32 केंद्रों पर हुई। इसके लिए 19 केंद्र बीएचयू परिसर और 13 केंद्र शहर में बनाए गए थे। इसमें कुल 22167 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस पाठ्यक्रम में बीएचयू परिसर में 604 और महिला महाविद्यालय में 230 सीटें हैं। इसके अलावा आर्य महिला पीजी कालेज में 307, वसंत कन्या महाविद्यालय में 230, बसंता कालेज राजघाट में 330 और डीएवी
में 246 सीटें हैं। दूसरी पाली में अपराह्न तीन बजे से बीए-एलएलबी की परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। इस कोर्स की 60 सीटों के लिए करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस दौरान कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने परिसर के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। बुधवार को प्रथम पाली में बीकॉम (आनर्स), बीकाम (आनर्स) फाइनेंशियल मार्केटिंग मैनेजमेंट और दूसरी पाली में बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, सुबह दस बजे परीक्षा खत्म होने के बाद लंका चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा, जिसके चलते राहगीर घंटों पसीना बहाते रहे।