फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU entrance examination start this date

BHU : इस तारीख से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, इन बातों का रखें खास ध्यान 

Thu, 12 Apr 2018 01:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Apr 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
BHU entrance examination start this date
BHU
बीएचयू में सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए परीक्षाओं की शुरूआत 15 अप्रैल से होगी। इसके लिए बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद समेत 11 जिलों में केंद्र बनाए गए हैं। बीए, बीए आनर्स सोशल साइंस समेत तीन पाठ्यक्रमों के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में करीब 65 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


एक दिन पहले केंद्रों पर विश्वविद्यालय की ओर से टीम पहुंच जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से कराई जाने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। पिछली बार प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए परिचय पत्र लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय के निर्देशन में 27 मई तक चलने वाली प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कमेटी गठित हुई है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सुबह 8 से 10 बजे तक बीए (आनर्स) आटर्स् में 34125 और शाम 4 से 6 बजे तक बीए (आनर्स) सोशल साइंस में 28,071 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 12 से दो बजे तक पाठयक्रवार निर्धारित समय में बीपीए, बीपीएड की परीक्षा कराई जाएगी। बताया कि प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। बनारस, मिर्जापुर, इलाहाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, जयपुर, दिल्ली, भोपाल, पटना और रांची में परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए हैं।


अभ्यर्थियों को परीक्षा से ठीक एक घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। पहचान पत्र का जो प्रमाण आवेदन में लगाया गया होगा उसको साथ रखना होगा। मोबाइल, बैग को केंद्र पर रखने की व्यवस्था नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed