फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU eight NCC cadets will part of rajpath republic day parade

गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड का हिस्सा बनेंगे बीएचयू के आठ एनसीसी कैडेट

Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
shubham न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shubham Updated Thu, 03 Jan 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
BHU eight NCC cadets will part of rajpath republic day parade
परेड में भाग लेने वाले एनसीसी कैडेट - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाले परेड में बीएचयू परिसर के ग्रुप मुख्यालय ए के आठ एनसीसी कैडेट शामिल होंगे। परेड में भाग लेने के लिए कैडेट दिल्ली रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

 

यहां 31 जनवरी तक चलने वाले विशेष शिविर में हर दिन अभ्यास के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी होगा। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट से लालकिला तक होने वाले परेड के लिए विभिन्न राज्यों के एनसीसी निदेशालयों से कैडेटों का चयन किया जाता है।

विज्ञापन

 

अगस्त महीने से चलाए जा रहे अलग-अलग कैंप में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गार्ड ऑफ आनर सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित कैडेट न केवल राजपथ पर परेड में भाग लेते हैं, बल्कि इन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का भी मौका मिलता है। बीएचयू ग्रुप मुख्यालय ए से गणतंत्र दिवस कैंप में शामिल होने वाले कैडेटों में एक छात्रा कैडेट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल विनय शर्मा ने बताया कि दिल्ली में परेड के साथ ही कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली से वापस होने के बाद कैडेटों का राजभवन में राज्यपाल द्वारा स्वागत किया जाएगा। आकाश गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, अखिलेश पाल, शशांक सिंह, कुश कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, सुदीप्ता बनर्जी और कालिका यादव का चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed