गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड का हिस्सा बनेंगे बीएचयू के आठ एनसीसी कैडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां 31 जनवरी तक चलने वाले विशेष शिविर में हर दिन अभ्यास के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास भी होगा। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडिया गेट से लालकिला तक होने वाले परेड के लिए विभिन्न राज्यों के एनसीसी निदेशालयों से कैडेटों का चयन किया जाता है।
अगस्त महीने से चलाए जा रहे अलग-अलग कैंप में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गार्ड ऑफ आनर सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित कैडेट न केवल राजपथ पर परेड में भाग लेते हैं, बल्कि इन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का भी मौका मिलता है। बीएचयू ग्रुप मुख्यालय ए से गणतंत्र दिवस कैंप में शामिल होने वाले कैडेटों में एक छात्रा कैडेट भी शामिल हैं।
प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल विनय शर्मा ने बताया कि दिल्ली में परेड के साथ ही कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करेंगे। फरवरी के पहले सप्ताह में दिल्ली से वापस होने के बाद कैडेटों का राजभवन में राज्यपाल द्वारा स्वागत किया जाएगा। आकाश गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, अखिलेश पाल, शशांक सिंह, कुश कुमार सिंह, राहुल मिश्रा, सुदीप्ता बनर्जी और कालिका यादव का चयन हुआ है।