फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU education model in Japan 21 members of Toyo University learned Sanskrit in varanasi

BHU: जापान में बीएचयू का शिक्षा मॉडल, तोयो विश्वविद्यालय के 21 सदस्यों ने सीखी संस्कृत

Thu, 26 Feb 2026 05:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 26 Feb 2026 05:46 PM IST
सार

जापान के तोयो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. केंजी ताकाहासी और उनके 21 सदस्यों से कुलपति ने पूछा कि भविष्य में कितने विद्यार्थी फिर से बीएचयू और वाराणसी आना चाहेंगे। 

विज्ञापन
BHU education model in Japan 21 members of Toyo University learned Sanskrit in varanasi
जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जापान से आए 21 विद्यार्थियों और विद्वानों के दल ने 10 दिनों तक बीएचयू में धर्म दर्शन और आध्यात्म की कक्षाएं कीं। काशी और सारनाथ के धरोहरों को देखकर उसकी ऐतिहासिक विरासत और विज्ञान को समझा। संस्कृत, श्लोक, हिंदी, तबला, कथक और योग को समझा। 

विज्ञापन


बीएचयू के इस शिक्षा मॉडल को अब जापान में प्रस्तुत किया जाएगा। जापान लौटने से एक दिन पहले बुधवार को इस दल ने कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


कुलपति ने उनसे काशी में आकर पढ़ने के लिए आमंत्रित किया। इस पर जापानी प्रतिनिधिमंडल ने सहमति जताई। जापान के तोयो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. केंजी ताकाहासी और उनके 21 सदस्यों से कुलपति ने पूछा कि भविष्य में कितने विद्यार्थी फिर से बीएचयू और वाराणसी आना चाहेंगे। इस पर सभी विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सहभागिता के लिए साथ आने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापानी छात्रा ने किया श्लोकों का पाठ 
तोयो की छात्रा अकारी शिमिजु ने संस्कृत श्लोकों का पाठ किया। अतिथि देवो भव की भारतीय भावना पर अपने विचार साझा किए। यूई हाशिमोटो ने भारतीय संगीत, भाषा और सांस्कृतिक गतिविधियों में अपने अध्ययन-अनुभवों को भी साझा किया। अंतरराष्ट्रीय केंद्र से प्रो. राजेश सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया। 


पाली एवं बौद्ध अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने कुलपति को विद्यार्थियों के लिए आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान कला संकाय की अधिष्ठाता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, प्रो. प्रीति दुबे, डॉ. बुद्ध घोष और डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed