फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU doctors will guide doctors of four districts

चार जिलों के डॉक्टरों का मार्गदर्शन करेंगे बीएचयू के चिकित्सक

Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
BHU doctors will guide doctors of four districts
शहरी और ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को अब जरूरत पड़ने पर आईएमएस बीएचूय के चिकित्सकों का मार्गदर्शन मिलेगा। बीएचयू परिसर स्थित क्षेत्रीय संसाधन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श दिया जाएगा। इससे विभिन्न बीमारियों के जांच, इलाज से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। वहीं, मरीजों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। संबंधित केंद्र पर ही उन्हें बेहतर इलाज, परामर्श की सुविधा मिल सकेगी और दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक्सटेंशन फॉर कम्यूनिटी हेल्थ आउटकम (ईसीएचओ) के तहत प्रदेश में अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों को जिलेवार स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सकों का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी दी गई है। आईएमएस बीएचयू की ओर से बनारस, गाजीपुर, इटावा और फर्रुखाबाद के स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ईसीएचओ हब का उद्घाटन सोमवार को आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने किया। एमएस प्रो. केके गुप्ता और टेलीमेडिसिन सेंटर के नोडल अधिकारी प्रो. नीरज कुमार अग्रवाल ने तत्कालीन सेवाएं एवं भविष्य की योजनाओं बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश के महाप्रबंधक डा. राजेश झा ने कहा कि इस हब से जनमानस को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में इको इंडिया के उपाध्यक्ष डा. संदीप भल्ला, अमित मिश्र, कालिका प्रसाद पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed