फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Classes supposed to start but instead exams began and academic session now month late in Varanasi

BHU: जब होनी थी कक्षाएं, तब शुरू हुईं परीक्षाएं, सत्र एक महीने लेट; सितंबर तक शुरू हो सकता है अगला सत्र

Thu, 08 Jan 2026 05:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 08 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में पिछले साल दाखिला अगस्त-सितंबर तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन वह अक्तूबर तक चला। इससे कक्षाओं की अवधि भी 90 दिन से घटकर मात्र 60 दिन पर आ गई है। 

विज्ञापन
BHU Classes supposed to start but instead exams began and academic session now month late in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में जब दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं चलनी चाहिए उस समय पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। ऐसे में पिछले बैच का एकेडमिक सत्र एक महीने लेट हो गया है। बीएचयू में पिछले सत्र 2025 में दाखिला ले चुके यूजी और पीजी के छात्र और छात्राएं पूरे जनवरी पहले सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। जबकि तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं हो चुकी हैं और छात्रों की दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू होने वाली हैं।

विज्ञापन


बीएचयू में पिछले साल दाखिला अगस्त-सितंबर तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन वह अक्तूबर तक चला। इससे कक्षाओं की अवधि भी 90 दिन से घटकर मात्र 60 दिन पर आ गई है। वहीं, उनके दूसरे सेमेस्टर में भी कक्षाओं की अवधि 90 से कम हो सकती है। हालांकि, इस बार बीएचयू की तैयारी है कि नए सत्र में दाखिला देर से न हो और समय पर ही कक्षाएं और परीक्षाएं हो जाएं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bangladesh Unrest: न हाथों में बांध पा रहे रक्षासूत्र, न ही लगा पा रहे तिलक; खामोशी के साये में हो रही पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर तक शुरू हो सकता है अगला सत्र
लेट हुए सत्र को लेकर विद्यार्थियों की चिंता बढ़ रही है। मगर विवि प्रशासन की ओर से आगामी सत्रों में सुधार की बात कही जा रही है। बीएचयू में 2026-27 सत्र का दाखिला अगस्त और सितंबर तक पूरा करने की उम्मीद है। इसके लिए बीएचयू के एकेडमिक काउंसिल में भी फैसला हो चुका है और इस प्रस्ताव को वहां से अनुमोदित भी कराया जा चुका है। फिलहाल सीयूईटी के तहत पीजी और यूजी दाखिले के लिए आवेदन भरा जा रहा है। बीएचयू ने भी अपनी सीटों की संख्या और विषयों का विकल्प एनटीए को भेज दिया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षाओं के लिए नहीं टलेगी बीएचयू की सेमेस्टर परीक्षा

बीएचयू में 22 और 24 जनवरी को होने वाली बीकॉम (ऑनर्स) के पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इन्हीं तिथियों पर चार्टर्ड अकाउंटेंट फाउंडेशन की भी परीक्षाएं हैं। इसे लेकर छात्रों ने विवि प्रशासन और परीक्षा नियंता को पत्र भेजकर सेमेस्टर परीक्षा टालने की मांग की थी। लेकिन, नियंता कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि सेमेस्टर परीक्षा टालने से शैक्षणिक असुविधा होगी। इसमें करीब 4000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इसमें सभी संबद्ध कॉलेजों के भी बीकॉम छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के अनुमोदित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार ही सेमेस्टर परीक्षाएं पूरी कराई जाएंगी। सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम अंतिम रूप से तैयार कर लिया गया है और छात्रों तक विधिवत अधिसूचित कर बता दिया गया है। ऐसे में एक बार प्रकाशित होने के बाद सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि या समय में कोई बदलाव करना संभव नहीं है। परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाना प्रशासनिक और शैक्षणिक असुविधा का कारण बनेगा। इस तरह से सेमेस्टर परीक्षाओं के पुनर्निर्धारण का अनुरोध स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed