फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU: Classes not held, exam date announced, angry students sit on strike

BHU:कक्षाएं चली नहीं, परीक्षा तिथि घोषित, नाराज छात्र धरने पर बैठे

Tue, 07 May 2024 05:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
BHU: Classes not held, exam date announced, angry students sit on strike
बगैर 90 दिन कक्षाएं चलाए परीक्षा तिथि घोषित करने और एक ही विषय की परीक्षाओं को अलग-अलग महीनों में कराने के विरोध में सोमवार को बीएचयू के विभिन्न विभागों के छात्र सड़क पर उतर गए। नाराज छात्राें ने विज्ञान, भूगोल, कला संकाय और बिड़ला छात्रावास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी कर परीक्षा स्थगित कर जुलाई में कराने की मांग की।
विज्ञापन

कला संकाय के बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों ने कहा कि उनकी कक्षाएं यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक 90 दिन नहीं चली और परीक्षा आयोजित की जा रही है। छात्रों ने परीक्षा 11 जुलाई को कराने की मांग की। जानकारी मिलने के बाद मौके पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। छात्रों के प्रदर्शन के कारण नरिया गेट पर जाम लग गया।
विज्ञापन

उधर एबीवीपी ने छात्रों के विरोध समर्थन करते हुए कहा कि कला और सामाजिक संकाय के कुछ कॉमन विषयों भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान की कक्षाएं एक साथ चलती हैं, लेकिन एक ही विषय की परीक्षा दो संकाय दो अलग-अलग महीनों में करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी बीएचयू इकाई अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि कला संकाय के स्नातक भूगोल ऑनर्स अंतिम वर्ष के छात्रों के एक पेपर की परीक्षा देने के बाद विज्ञान संकाय ने नोटिस जारी कर 70 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर परीक्षा से वंचित कर दिया।

अलग-अलग संकायों में छात्रों ने विरोध जताया है। विश्वविद्यालय ने उन्हें आगे की कक्षाएं करने को कहा है। इससे उनकी उपस्थिति बढ़ जाएगी। छात्रों के हित में जो भी समुचित हो, वह कदम उठाया जाएगा।
- प्रो. एसपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed