फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

अंतिम चरण में प्रवेश परीक्षा, अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार

Tue, 15 Sep 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा अब अंतिम चरण में है। अब 18 सितंबर को शास्त्री ऑनर्स की प्रवेश परीक्षा ही बची है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब परिणाम का इंतजार है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में 24 से 31 अगस्त तक पहले चरण और 9 से 18 सितंबर तक दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया था। नियमानुसार 9 से 14 सितंबर तक की प्रवेश परीक्षा तो संपन्न हो गई है। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक अब 18 सितंबर को होने वाली शास्त्री आनर्स की प्रवेश परीक्षा में 755 अभ्यर्थी ही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन भी दूसरे चरण की परीक्षा की आंसर की देने की तैयारी में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह आंसर की जारी हो सकती है। वहीं, सोमवार को पहली पाली में सुबह बैचलर ऑफ वोकेशन इन फूड प्रोसेसिंग कोर्स के तहत 1831 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, जबकि दूसरी पाली में हुई परीक्षा में बीए आर्ट्स/सोशल में 67,368 अभ्यर्थियों में से करीब 90 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। बीए की परीक्षा के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी दोपहर बाद ही केंद्र पर पहुंचने लगे इसमें कई अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे थे। थर्मल स्क्रीनिंग करके ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed