फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

अतायस्तगंज के खेतों से मिली ललितासन मुद्रा में महेश्वर की मूर्ति

Sat, 27 Jun 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र ने चंदौली जिले के साहबगंज कस्बे के अतायस्तगंज गांव में खेतों से 9वीं और 11वीं शताब्दी की मूर्ति और प्रतिमाओं को खोज निकाला है। इसमें ललितासन मुद्रा में माहेश्वर, शिवलिंग, उमा की प्रतिमाएं, अलंकृत स्तंभ, मृणठप्पा, खंडित बलुए प्रस्तर शामिल हैं। अतायस्तगंज के रहने वाले बीएचयू के पुरातन छात्र अरुण कुमार गुप्ता ने खेतों के बीच से इन मूर्तियों को निकाला है।
विज्ञापन

प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद कुमार जायसवाल व दृश्य कला संकाय के प्रो. शांति स्वरूप सिन्हा ने भी इन मूर्तियों और प्रतिमाओं की पहचान की है। डॉ. विनोद के अनुसार ललितासन मुद्रा में माहेश्वर की खंडित प्रतिमा मिली है। जिनका दाहिना पैर नंदी के पीठ पर है जो अपने आराध्य देव शिव को भक्तिभाव से देख रहा है तथा बायां पैर एक पीठिका पर है, चूंकि कटि से ऊपर का भाग खंडित है किंतु बायीं ओर माहेश्वर की मुद्रा व खंडित भाग के कारण कहा जा सकता है कि इनकी अर्धांगिनी उमा रही होंगी।
विज्ञापन

एक अन्य खंडित प्रतिमा जिनके किरिट करण्ड, केशद्ध, कुंडल, स्त्रियोचित चेहरा, भाव भंगिमा, बाएं हाथ में दर्पण लिए एक देवी अर्थात पार्वती की प्रतिमा हो सकती है। दूसरी खंडित प्रतिमा जो कटि से लेकर घुटने तक है। यह विशिष्ट अलंकरण से युक्त है। इसका अंग विन्यास सीधा है अत: किसी देवी की है न कि अप्सरा आदि की। इसके अलावा एक बड़ा सा छिद्रयुक्त अरघा है, जिसमें शिवलिंग को स्थापित किया गया है तथा कई छोटे-छोटे अरघायुक्त शिवलिंग भी मिले हैं। इस प्रकार यह संपूर्ण खंडित प्रतिमाएं किसी शिवमंदिर के भग्नावशेष प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रतिमाओं के निर्माण शैली, अलंकरण, प्रतिमाशास्त्री अंकनो, लक्षणों के आधार पर इसे 9 वीं से 11 वीं शताब्दी के मध्य कालखंड का कहा जा सकता है। इसे मुगलों के समय हिंदू मंदिरों के तहस नहस के अभियान के समय ध्वस्त किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed