{"_id":"66590baf1d33a922650e89a6","slug":"bhu-bhu-has-prepared-an-online-course-for-15-subjects-it-will-start-from-july-22-varanasi-news-c-20-vns1056-618913-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU:15 सबजेक्टस का बीएचयू ने किया ऑनलाइन कोर्स तैयार, 22 जुलाई से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU:15 सबजेक्टस का बीएचयू ने किया ऑनलाइन कोर्स तैयार, 22 जुलाई से होगी शुरुआत
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय की ओर से गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंडस) के लिए बीएचयू में 15 विषयों का ऑनलाइन कोर्स तैयार किया गया है। छात्रों के साथ ही अन्य प्रतिभागियों के लिए 22 जुलाई से कोर्स की शुरुआत होगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना जरूरी है।
विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों में कार्यरत शिक्षकों ने सत्र 2024 के लिए कोर्स को तैयार किया है। 4 से 12 सप्ताह की अवधि वाले इन पाठ्यक्रमों में प्रबंधन, वाणिज्य, विज्ञान, चिकित्सा, सामाजिक विज्ञान, मानविकी सहित अन्य विषयों को शामिल किया गया है। बीएचयू में स्वयं के समन्वयक डॉ. आशुतोष मोहन का कहना है कि कोर्स पूरा करने पर प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कोर्स शुरू होने से ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में भी बीएचयू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। सभी को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना ही इसका उद्देश्य है।
खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों के लिए तकनीकी सहयोग आईआईटी कानपुर एवं आईआईटी मद्रास ने उपलब्ध कराया। सरकार द्वारा आरंभ स्वयं पहल का उद्देश्य उत्तम पठन-पाठन संसाधनों को सभी तक पहुंचाना है, चाहे वे किसी भी स्थान या किसी भी संस्थान से संबद्ध हों।