नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीएचयू के छात्र ने मेडल लेने से मना किया, समर्थन में आए कई छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान छात्र कला संकाय में उन छात्रों के पोस्टर लेकर खड़े हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने नागरिकता काननू को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया था।
बीएचयू के 101वें दीक्षांत में मंगलवार को हिस्ट्री ऑफ आर्ट्स के छात्र रजत सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) मामले में बनारस में हुई गिरफ्तारियों के विरोध में अपना मेडल लेने से मना कर दिया। आरोप है कि बनारस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 70 लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
बनारस के प्रदर्शन में किसी भी प्रकार की कोई हिंसा नही हुई थी। उसके बावजूद पुलिस ने बीएचयू के छात्रों को डराने के लिए फर्जी मुकदमें लगाए हैं। अब इन छात्रों के समर्थन में बीएचयू कला संकाय के और भी छात्र आ गए हैं। जो हाथों में पोस्टर लेकर नागरिकता काननू का विरोध कर रहे हैं।