फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU and IIT will work together joint committee formed for coordination

Varanasi : बीएचयू और आईआईटी मिलकर करेंगे काम, तालमेल के लिए बनी संयुक्त समिति, वीसी-डायरेक्टर भी सदस्य

Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 01 Jan 2025 11:34 PM IST
सार

बीएचयू और आईआईटी ने मिलकर काम करने के लिए अब तालमेल के लिय संयुक्त समिति बनाई गइ है। दोनो संस्थान जमीन, आवासीय सुविधा, साझा सेवाओं और आपसी हितों की पहचान करेंगे। टियर-1 और टियर- 2 समिति गठित, रेक्टर-रजिस्ट्रार, वित्ताधिकारी भी सदस्य बने हैं। 
 

विज्ञापन
BHU and IIT will work together joint committee formed for coordination
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के बीच तालमेल और नीतियों के निर्धारण के लिए संयुक्त समन्वयन समिति का गठन किया गया है। दोनों संस्थानों के बीच जमीन, आवासीय सुविधा, साझा सेवाओं और आपसी हितों के मुद्दों की पहचान कर उसका हल निकालने के लिए ये समिति गठित की गई है। समिति दोनों संस्थानों के आपसी विवादों को भी निपटाएगी। समिति को दो भाग टियर-1 और टियर-2 में बांटा गया है। इस समिति में दोनों संस्थानों के कुलपति और निदेशक से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


टियर-1 में सात सदस्य होंगे। बीएचयू की ओर से कुलपति, रेक्टर, रजिस्ट्रार और वित्ताधिकारी इसके सदस्य होंगे। वहीं, टीयर-1 में आईआईटी में निदेशक, रजिस्ट्रार और एक चेयरपर्सन। टियर-2 में आठ सदस्य होंगे। इसमें बीएचयू से रेक्टर या कुलपति की ओर से नामित प्रोफेसर, प्रोफेसर इंचार्ज (कैंपस डेवलपमेंट), एस्टेट ऑफिसर और वित्ताधिकारी का नॉमिनी। वहीं, आईआईटी से निदेशक की ओर से नामित चेयरपर्सन, सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर, ज्वाइंट रजिस्ट्रार (अकाउंट) और डिप्टी रजिस्ट्रार (एस्टेट) इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन


425 एकड़ में है आईआईटी का कैंपस
बीएचयू कैंपस 1300 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 425 एकड़ में आईआईटी का कैंपस है। दोनों संस्थानों की साझी जमीन और विरासत है। ऐसे में कई बार विवाद की स्थितियां बनती हैं। ऐसा न हो इसलिए समन्वय के लिए संयुक्त समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed