{"_id":"5f36df7199135e03424cee15","slug":"bhu-and-csir-will-work-together-in-the-field-of-research-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बीएचयू और सीएसआईआर मिलकर करेंगे काम, कुलसचिव और संस्था निदेशक ने किया समझौते पर हस्ताक्षर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बीएचयू और सीएसआईआर मिलकर करेंगे काम, कुलसचिव और संस्था निदेशक ने किया समझौते पर हस्ताक्षर
Sat, 15 Aug 2020 12:31 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू और सीएसआईआर-निस्टैडस (काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) के बीच शुक्रवार को सहमति बन गई। अब शोध क्षेत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रौद्योगिकी, शोध आदि से जुड़ी नई जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यक्रम में बीएचयू से कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी और सीएसआईआर की निदेशक डॉ. रंजना अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शोध परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने पर भी इस दौरान चर्चा हुई। नई पहल से विज्ञान प्रौद्योगिकी संबंधी तैयारियों के साथ ही संयुक्त परियोजनाएं, सहयोगात्मक अनुसंधान के क्षेत्र में काम होगा।
विज्ञापन
कुलसचिव ने बताया कि इस पहल से शोध छात्रों के लिए नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने कहा कि इस नए कदम से बीएचयू के छात्रों को सीएसआईआर द्वारा विकसित प्रौद्योगिकी के बारे में जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के निदेशक प्रो. ए एस रघुवंशी, प्रबंधन अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. एसके दुबे ने दोनों संस्थानों के बीच सहयोग की चर्चा की। कंप्यूटर सेंटर के संयोजक प्रो. विवेक सिंह ने कहा कि साइंस स्टडीज के संयुक्त केंद्र की स्थापना के लिए मिलकर दोनों संस्थान काम कर सकते हैं। सीएसआईआर-निस्टैडस की निदेशक डॉ. रंजना अग्रवाल ने कहा कि संस्थान ने सरकारी और अंतरराष्ट्रीय कई परियोजनाओं पर काम किया है। यहां की लाइब्रेरी आप में अनूठी है।