फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu and america comparmised for forensic science research

बीएचयू का अमेरिका संग समझौता, फॉरेंसिक साइंस में मिलकर करेंगे रिसर्च

Thu, 02 Feb 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 02 Feb 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
bhu and america comparmised for forensic science research
कुलपति ने विश्वविद्यालय के संसाधनों से कराया रूबरू - फोटो : अमर उजाला
कैंसर के क्षेत्र में जापान के साथ समझौता के बाद अब बीएचयू फॉरेंसिक साइंस में अमेरिका के साथ समझौता करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

गुरुवार को अमेरिका से आए द लीमा सिस्टर सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बीएचयू कुलपति की चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने इस क्षेत्र में बीएचयू के साथ समझौता करने की संभावनाएं तलाशीं। 
फॉरेंसिक साइंस के साथ कम्यूनिटी एक्स्टेंशन हेल्थ केयर और मैनेजमेंट के क्षेत्र में दोनों संस्थाएं किस तरह मिलकर काम कर सकती हैं, इस पर बातचीत हुई।
कुलपति ने उन्हें बीएचयू में उपलब्ध संसाधन और मूलभूत संरचनाओं से रूबरू कराया। उम्मीद है कि जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर हो।
प्रतिनिधिमंडल में लीमा के मेयर डेविड बर्गर, ब्लफटॉन यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रो. जिम हार्डर, ओहियो नर्दन यूनिवर्सिटी के डॉ. डैन, अपोलो केयर सेंटर लीमा के जूडी वेल्स, फेस के एमडी सुमन कुमार मिश्र शामिल रहेे।


इस अवसर पर आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. बच्चा सिंह, प्रो. अली मेहंदी, अंतरराष्ट्रीय केंद्र के चेयरमैन प्रो. एचबी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed