{"_id":"6a9810afdd478c00410d42e5","slug":"bhu-admission-for-60-students-to-veterinary-science-program-based-on-neet-scores-to-be-conducted-in-four-stage-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: वेटरनरी साइंस में नीट स्कोर पर 60 छात्रों को चार स्टेप में प्रवेश, पंजीकरण की अंतिम तिथि जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: वेटरनरी साइंस में नीट स्कोर पर 60 छात्रों को चार स्टेप में प्रवेश, पंजीकरण की अंतिम तिथि जान लें
Wed, 02 Sep 2026 05:34 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:34 PM IST
सार
बीएचयू की एडमिशन वेबसाइट पर इस कोर्स में पंजीकरण के लिए आवेदन का लिंक भेज दिया गया है। इसकी कक्षाएं मिर्जापुर के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चलेंगी।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट-यूजी स्कोर के आधार पर बीएचयू के वेटरनरी साइंस में 60 छात्रों को चार स्टेप में दाखिला दिया जाएगा। पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन से स्नातक कोर्स में सीटों के आवंटन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बीएचयू की एडमिशन वेबसाइट पर इस कोर्स में पंजीकरण के लिए आवेदन का लिंक भेज दिया गया है। इसकी कक्षाएं मिर्जापुर के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में चलेंगी। इस कोर्स में पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर तय की गई है।
विज्ञापन
चार स्टेप में प्रवेश का अर्थ है कि तीन नियमित और एक स्पेशल राउंड में सीटें लॉक कराई जाएंगी। इसमें नौ सीटें वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया और बाकी 51 सीटें बीएचयू की आरक्षण नीति के अनुसार भरी जाएंगी। साढ़े पांच साल के इस कोर्स में एक साल की इंटर्नशिप भी होगी।
विज्ञापन
28 सितंबर को इसके पहले चरण का रिजल्ट जारी किया जाएगा। उसी दिन से फीस जमा कर सीट आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद एक अक्तूबर को दूसरे चरण, पांच अक्तूबर को तीसरा और 14 अक्तूबर को मॉप अप राउंड में सीटों का आवंटन किया जाएगा। वहीं, 15 अक्तूबर को इसकी कक्षाएं दक्षिणी परिसर में शुरू हो जाएंगी। उसी दिन रिपोर्टिंग तिथि भी रखी गई है।