फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Admission 2024: 10 candidates for one PG seat in BHU

BHU Admission 2024 : बीएचयू में पीजी की एक सीट पर 10 कैंडिडेट

Wed, 05 Jun 2024 03:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
BHU Admission 2024: 10 candidates for one PG seat in BHU
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि सोमवार रात को समाप्त हो गई। रात्रि 11:59 बजे तक कुल 50 हजार के आसपास पंजीकरण हुए। पांच हजार सीटों वाली पीजी कक्षाओं में एक सीट पर 10 अभ्यर्थी प्रवेश के लिए दावेदारी कर रहे हैं। 25 मई से बढ़ाई गई तिथि के बाद लगभग 8000 पंजीकरण और हुए हैं।
विज्ञापन

बीएचयू 9-10 जुलाई तक कक्षाएं शुरू करने की तैयारी में है। बीएचयू में स्नातकोत्तर की 5000 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए पहले छात्र-छात्राओं को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 25 मई की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में चुनावी गतिविधियों के मद्देनजर छात्र-छात्राओं की मांग पर केंद्रीय प्रवेश समिति ने बढ़ाकर तीन जून कर दी। 25 मई तक लगभग 42 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जो तीन जून तक बढ़कर 50 हजार के पास पहुंच गया। सोमवार को मध्य रात्रि तक पोर्टल पंजीकरण के लिए खुला था। प्रवेश प्रक्रिया पूरे जून माह चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो. भास्कर भट्टाचार्य ने कहा कि पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार की मध्य रात्रि तक चली। अब तक लगभग 50 हजार पंजीकरण हो चुके हैं। पांच और छह जून को दो दिन आवेदनों में संशोधन के लिए विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट बनाई जाएगी। आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रवेश शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में 9-10 तारीख कर कक्षाएं संचालित करने की पूरी तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed