फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 80 Seats Each in Yoga Tourism and Business Forms Filled via Online Portal by 17 June

बीएचयू : योग, टूरिज्म, बिजनेस में 80-80 सीटें, 17 जून तक ऑनलाइन पोर्टल से भरे जाएंगे फॉर्म; जानें खास

Mon, 25 May 2026 02:54 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 25 May 2026 02:54 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू 56 स्पेशल कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिले शुरू हो गए हैं। 17 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 200 रुपये और अन्य वर्गों के लिए 400 रुपये तय किया गया है। इस बार भी केवल बीएचयू के छात्र ही आवेदन कर सकेंगे। योग शिक्षा, टूरिज्म मैनेजमेंट और ऑफिस मैनेजमेंट में सबसे ज्यादा 80-80 सीटें हैं, जबकि संज्ञाहरण पीजी में सिर्फ 2 सीटें हैं।

विज्ञापन
BHU 80 Seats Each in Yoga Tourism and Business Forms Filled via Online Portal by 17 June
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के 56 स्पेशल कोर्स में ऑनलाइन दाखिले शुरू हो गए हैं। कम से कम 713 और ज्यादा से ज्यादा 2015 सीटों पर दाखिला लिया जा सकता है। बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर 17 जून तक प्रवेश के लिए आवेदन भरे जाएंगे। एक फॉर्म के लिए एससी-एसटी को 200 रुपये और बाकी वर्गों को 400 रुपये देने होंगे। 

विज्ञापन


बीएचयू की ओर से दो साल के बाद स्पेशल कोर्स 2025 की अधिसूचना जारी की गई है। इस बार भी सिर्फ बीएचयू के ही छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। पिछले कुलपति के कार्यकाल के दौरान ही बाहरी प्रवेश को बंद कर दिया गया था। इससे ज्यादातर सीटें खाली रह गईं। 
विज्ञापन


योग शिक्षा से पीजी डिप्लोमा, टूरिज्म मैनेजमेंट और ऑफिस मैनेजमेंट-बिजनेस कम्युनिकेशन कोर्स में सबसे ज्यादा 80-80 सीटें आईं हैं। संज्ञाहरण से पीजी में सबसे कम 2 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। साल 2024 की तरह से ही इस बार भी बीएचयू के बाहरी छात्र-छात्राओं को इन स्पेशल कोर्स में दाखिला नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल इन कोर्स की सीटें खाली रह गई थीं और कई कोर्स में एक भी दाखिला नहीं हो सका। इस बीच दो साल तक स्पेशल कोर्स के भविष्य को लेकर एकेडमिक काउंसिल से लेकर कई बैठकें हुईं। पिछले साल 2025 में दाखिला न हो पाने से 2025 की अधिसूचना प्रक्रिया अब जारी की गई है। यानी कि अब 2027 में जो प्रवेश होगा वो 2026 सत्र का होगा। 

न्यूनतम सीटों से कम आवेदन पर नहीं चलेंगे कोर्स
बीएचयू की ओर से स्पेशल कोर्स की न्यूनतम और अधिकतम सीटों की संख्या इसलिए भी जारी की गई है क्योंकि यदि किसी स्पेशल कोर्स के लिए आवेदकों की संख्या निर्धारित न्यूनतम सीटों की संख्या से कम है, तो वह कोर्स संचालित नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा उन सभी कोर्सों में जहां न्यूनतम सीटों की संख्या निर्धारित नहीं है। विवि के पास आवेदकों की संख्या बहुत कम होने की स्थिति में उन कोर्स को संचालित न करने का भी अधिकार सुरक्षित है।
 

कला, संस्कृत और आयुर्वेद में सबसे ज्यादा 9-9 स्पेशल कोर्स
कला संकाय, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय और आयुर्वेद संकाय में सबसे ज्यादा 9 स्पेशल कोर्स में दाखिला मिलेगा। इसके बाद दृश्य कला संकाय में आठ सीटों और मैनेजमेंट फैकल्टी में पांच सीटों पर प्रवेश मिलेगा।    

अन्य संकायों में सीटें

  • विधि - 3
  • विज्ञान - 3
  • मेडिसीन - 2
  • डेंटल साइंस - 2 
  • सामाजिक विज्ञान - 2
  • वेटनेरी एंड एनिमल साइंस -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed