{"_id":"665512a5e74a68076305cf94","slug":"bhu-44-thousand-students-filled-bhu-form-for-admission-in-pg-june-3-is-the-last-date-varanasi-news-c-20-vns1056-615867-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू : पीजी में एडमिशन के लिए 44 हजार स्टूडेंट ने भरा BHU का फॉर्म, 3 जून है लास्ट डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू : पीजी में एडमिशन के लिए 44 हजार स्टूडेंट ने भरा BHU का फॉर्म, 3 जून है लास्ट डेट
विज्ञापन
बीएचयू के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पिछले वर्ष 42 हजार आवेदन आए थे। इस बार छात्र-छात्राओं के पंजीकरण ने यह आंकड़ा रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि से पहले ही पार कर लिया है। सोमवार तक लगभग 44 हजार रजिस्ट्रेशन हो गए। पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकरण तीन जून तक होना है।
बीएचयू के पीजी पाठ्यक्रमों में लगभग 5000 सीटें हैं। इन पर प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीएचयू ने पंजीकरण की अंतिम बढ़ाकर तीन जून कर दी गई है। पहले यह 25 मई थी। बीएचयू केंद्रीय प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. भास्कर भट्टाचार्य के अनुसार सोमवार तक 44 हजार से कुछ अधिक पंजीकरण हुए हैं, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग दो हजार अधिक हैं। वर्ष 2023 में 42 हजार पंजीकरण हुए थे। पंजीकरण की तिथि के बाद संशोधन के लिए दो दिन विंडो खोली जाएगी। पांच और छह जून को आवेदन में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद मेरिट बनेगी और वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन लिया जाएगा। प्रो. भट्टाचार्य ने बताया कि इस बार पूरी प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर होगी।