{"_id":"66aa31da3e8e5938210f161b","slug":"bhu-26-students-of-pg-diploma-in-remote-sensing-and-gis-selected-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU: पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के 26 विद्यार्थियों का चयन, सबसे अधिक चार लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के 26 विद्यार्थियों का चयन, सबसे अधिक चार लाख का पैकेज
Wed, 31 Jul 2024 06:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:17 PM IST
सार
कोर्स से जुड़े छात्रों का चयन प्रोजेक्ट समन्यवक, जीआईएस इंजीनियर के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में गुरुग्राम, नोएडा और अहमदाबाद में हुआ है।
विज्ञापन
चयनित छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान के भूगोल विभाग में पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के 26 छात्र-छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार चर्चित कंपनियों के तकनीकी एवं मानव संसाधन विभाग ने किया।
विज्ञापन
कोर्स से जुड़े छात्रों का चयन प्रोजेक्ट समन्यवक, जीआईएस इंजीनियर के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में गुरुग्राम, नोएडा और अहमदाबाद में हुआ है। एक छात्रा का चयन का चयन सहायक प्रोफेसर के रूप में छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में हुआ है। मंगलवार को छात्र-छात्राओं का सम्मान और विदाई समारोह हुआ।
विज्ञापन
इस मौके पर कोर्स की समन्वयक प्रो. गायत्री राय ने कहा कि यह हमारे कोर्स से जुड़े अध्यापकों के प्रयास का प्रतिफल है। समारोह में पूर्व समन्वयक प्रो. आनंद प्रसाद मिश्र, भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. वीएन शर्मा ने विचार रखे। डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रूही रावत और हेमंत कुमार उपस्थित रहे। संचालन कोर्स के छात्रों ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
एक विद्यार्थी को आईआईटी बांबे में मिला मौका
पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग और जीआईएस के 26 छात्र-छात्राओं को तीन अलग-अलग कंपनियों ने चयनित किया है, जबकि एक विद्यार्थी का आईआईटी बांबे ने चयन किया है। विद्यार्थियों को चार लाख रुपये और अन्य इंसेटिव तक शुरुआती पैकेज मिला है। अन्य इंसेटिव भी दिए जाएंगे। छह छात्र-छात्राओं को नई दिल्ली की कंपनी मैप माई इंडिया ने चयनित किया है। तीन को अहमदाबाद की कंपनी नेक्टर इंजीनियर एंड प्रोजेक्ट कंसल्टेंट, 13 को गुरुग्राम की नियो-जियो कंपनी ने चुना है।