फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 24-day faculty induction course completed in Varanasi

BHU: फैकल्टी इंडक्शन कोर्स पूरा, कुलपति बोले- अच्छा शिक्षक वही, जिससे विद्यार्थी सहजता से सवाल पूछ सकें

Mon, 20 Apr 2026 02:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 20 Apr 2026 02:04 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू में 24 दिन का फैकल्टी इंडक्शन कोर्स संपन्न हुआ। इस दौरान कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अच्छा शिक्षक वही है, जिससे विद्यार्थी सहजता से सवाल पूछ सकें। 

विज्ञापन
BHU 24-day faculty induction course completed in Varanasi
कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में 24 दिन का फैकल्टी इंडक्शन कोर्स रविवार को संपन्न हुआ। केंद्र परिसर में कई कॉलेजों के वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान सहित कई विषयों के 41 सहायक प्राध्यापकों को प्रमाण पत्र दिए गए। 

विज्ञापन


कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि एक अच्छे शिक्षक की पहचान यह है कि विद्यार्थी उनसे सहज होकर प्रश्न पूछ सकें, संवाद कर सकें और सीखने में आनंद अनुभव करें। शब्दों का सही चयन, स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रेरक संवाद शिक्षक के व्यक्तित्व का जरूरी अंग हैं। जोधपुर विवि के प्रो. राजेश कुमार दुबे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन


अरबों लोगों में कोई भी दो व्यक्ति समान नहीं: निदेशक
मुख्य अतिथि गुरु घासीदास विवि, बिलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि जब भी लोग उनसे उनका पेशा पूछते हैं तो वे खुद को शिक्षक कहते हैं। भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अरबों लोगों में कोई भी दो व्यक्ति समान नहीं होते और हर एक में विशिष्ट प्रतिभा होती है। लेकिन शिक्षा व्यवस्था अक्सर सभी का मूल्यांकन एक ही मापदंड पर करती है। उच्च शिक्षा में व्यावसायिक विकास केंद्र, दिल्ली विवि की निदेशक प्रो. गीता सिंह ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक भाव गुरु को पथ प्रदर्शक मानने में निहित है और विद्यार्थियों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। कोर्स समन्वयक डॉ. संजय कुमार तिवारी ने कोर्स की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. आनंद वर्धन शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed