{"_id":"57c890904f1c1b50212cb8f7","slug":"bhu-175-students-six-doctors-four-personnel-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयूः 175 छात्र, छह डॉक्टर चार कर्मियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयूः 175 छात्र, छह डॉक्टर चार कर्मियों पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 02 Sep 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मारपीट, तोड़फोड़ और धन्वंतरि हॉस्टल में आगजनी के मामले में गुरुवार की शाम लंका थाने में तीन तहरीर दी गई। इस आधार पर देर रात तीन मुकदमे दर्ज किए गए। इन मुकदमों में 25 नामजद समेत 175 छात्र, छह डॉक्टर और चार कर्मचारी आरोपी बनाए गए हैं।
बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से आई तहरीर में ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सा कर्मियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में बिड़ला हॉस्टल के नौ छात्रों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की गई थी। वहीं, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से आई दूसरी तहरीर में धन्वंतरि हॉस्टल के वाहन स्टैंड में खड़े 49 दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में अज्ञात छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उधर, बिड़ला अ हॉस्टल में रहने वाले छात्र शुभम तेवतिया ने ट्रॉमा सेंटर के अज्ञात चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ मारपीट और धमकाने सहित अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि तहरीरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चिह्नित किए गए 16 बवाली छात्रों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया है। बीएचयू के हॉस्टलों में बाहरी छात्रों की आवाजाही रोकने के लिए भी विश्वविद्यालय प्रश्ाासन के साथ संयुक्त मुहिम चलाई जाएगी।
आए दिन छात्रों और डॉक्टरों के बीच मारपीट और बवाल के मद्देनजर बीएचयू ट्रामा सेंटर में पुलिस चौकी खोल दी गई है। साथ ही, बीएचयू परिसर स्थित पुलिस चौकी के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। पिछले 11 महीने में ट्रामा सेंटर में करीब पांच बार मारपीट और बवाल हो चुका है और इतने ही बार जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल भी की। इसका स्थायी हल निकालने के लिए एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि ट्रामा सेंटर पुलिस चौकी में एक एसआई और चार कांस्टेबल तैनात कर दिए गए हैं। इससे पहले कुलपति से तीन घंटे की वार्ता के बाद दोपहर करीब पौने तीन बजे डीएम विजय किरन आनंद और एसएसपी आकाश कुलहरि जूनियर डॉक्टरों से बातचीत करने ट्रामा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर उन्होंने पुलिस चौकी खोलने और दोषी छात्रों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए हड़ताल खत्म करने को कहा। इस दौरान जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा का मसला प्रमुखता से उठाया। आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला, एमएस डॉ. ओपी उपाध्याय की मौजूदगी में एसएसपी और डीएम ने जूनियर डॉक्टरों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि ‘एक बार हमें भी आजमा लो।’ बताया कि कैंपस में पांच ओपन जिप्सी से चार से पांच रिटायर्ड एक्स आर्मी मैन पेट्रोलिंग करेंगे। खासकर धन्वंतरि हास्टल के बाहर पांच से छह सुरक्षाकर्मी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। जो बाइक फूंकी गई हैं, उनका मुआवजा भी दिया जाएगा।