बीएचयू: नागरिकता कानून को लेकर 15 छात्रों को नोटिस, अधिकारियों ने की कुलपति के साथ बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन काननू को लेकर पुलिस की ओर से 15 छात्रों को नोटिस दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जिले में धारा 144 लागू है और बीएचयू परिसर के बाहर कोई जुलूस नहीं निकालेगा। साथ ही कहा है कि अगर नोटिस का उल्लघंन किया जाएगा तो पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।
बीएचयू गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एडीजी और अधिकारियों ने बीएचयू कुलपति आवास में कुलपति और चीफ प्रॉक्टर के साथ अधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने बीएचयू प्रशासन से छात्रों द्वारा कोई भी जुलूस न निकालने की अपील की है।
बीएचयू परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने झंडा लेकर परिसर में नागरिकता संशोधन कानून(सीएए) के समर्थन में जुलूस निकाला है।