फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU 104th convocation More than half of medals and degrees in name of Arts Science Faculty

बीएचयू का 104वां दीक्षांत: आधे से ज्यादा मेडल और उपाधियां कला-विज्ञान संकाय के नाम, मंच पर मिलीं 30 उपाधियां

Sat, 14 Dec 2024 02:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Dec 2024 02:07 PM IST
सार

बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को मंच पर 30 उपाधियां दी गईं। इस दौरान मेडल और उपाधियां पाकल मेधावियों के चेहरे चमक उठे। बता दें कि इस बार दीक्षांत में दिए जाने वाले आधे से ज्यादा मेडल और उपाधियां कला-विज्ञान संकाय के नाम हैं। 

विज्ञापन
BHU 104th convocation More than half of medals and degrees in name of Arts Science Faculty
बीएचयू दीक्षांत समारोह में सेल्फी लेते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में शनिवार को 104वां दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है। समारोह की शुरुआत जेड स्केलर के सीईओ अरबपति जय चौधरी द्वारा दीक्षांत भाषण से हुई। वे 43 साल के बाद बीएचयू कैंपस में आए। इससे पहले 2021 में आईआईटी-बीएचयू के दीक्षांत समारोह को वर्चुअल पोडियम के माध्यम से संबोधित किया था। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 1980 बैच के छात्र रहे थे। बीएचयू में अगले तीन दिन तक कुल 13779 छात्र और छात्राओं को उपाधियां और 544 मेडल दिए जाएंगे। 30 मेधावियों को स्वतंत्रता भवन सभागार के मेडल मंच से ही दिए गए। इससे पहले शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक दीक्षांत का रिहर्सल हुआ।

विज्ञापन


इन संकायों को मिल रहीं ये उपाधियां
बीएचयू में आधे से ज्यादा उपाधियां और मेडल कला संकाय और विज्ञान संकाय को मिल रहे हैं। 544 में से 247 मेडल और 13 हजार में 6300 से ज्यादा उपाधियां इन्हीं दोनों संकायों को मिल रहे। 747 में से 404 पीएचडी उपाधियां भी कला और विज्ञान संकाय के स्कॉलर्स को दी जा रही हैं। वहीं, 226 पीएचडी उपाधि कला संकाय और 180 विज्ञान के नाम हैं। सबसे ज्यादा मेडल 139 मेडल कला संकाय को दिए जा रहे हैं। इसके बाद विज्ञान संस्थान को 108, आईएमएस को 66, सामाजिक विज्ञान को 45 और मंच कला संकाय के मेधावियों को 43 मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन

डेंटल में सिर्फ 3 पीएचडी

BHU 104th convocation More than half of medals and degrees in name of Arts Science Faculty
बीएचयू दीक्षांत समारोह में सेल्फी लेते छात्र- छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

सबसे कम यूजी और पीजी की उपाधियां डेंटल संकाय के नाम हैं। यहां पर यूजी के 39 और पीजी के 23 छात्रों को डिग्री दी गईं। वहीं, विजुअल आर्ट में 12 पीएचडी और डेंटल में सिर्फ 3 पीएचडी कराई गई। इसके अलावा बीएचयू की सभी 20 एमफिल डिग्री सामाजिक विज्ञान संकाय के नाम हैं।

कॉलेजों में आर्य महिला को सबसे ज्यादा 1054 उपाधियां
तीन दिन के समारोह के दौरान संबद्ध कॉलेजों में सबसे ज्यादा 1054 उपाधियां आर्य महिला पीजी कॉलेज में दी जाएंगी। यहां यूजी में 838 और पीजी में 216 उपाधि वितरित होंगी। इसके बाद 1042 उपाधियां डीएवी में, जिसमें यूजी की 817 और पीजी की 225 उपाधियां शामिल हैं। तीसरे स्थान पर वसंत कन्या राजघाट की 956 छात्राओं को डिग्री मिलेगी। इसमें यूजी की 684 और पीजी की 272 उपाधि शामिल है। अंत में वसंत कन्या महाविद्यालय में कुल 732 उपाधियां बटेंगी। यूजी की 508 और पीजी की 224 डिग्री शामिल है।

रिहर्सल में कुलपति ने दिलाई शपथ

शुक्रवार को करीब 45 मिनट तक दीक्षांत का रिहर्सल हुआ। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन पदक धारियों को शपथ दिलाने की प्रैक्टिस कराते वक्त रुके और आयोजक प्रो. अनुराग दवे से कहा कि जो स्क्रिप्ट उन्हें दी गई है, वो ही इन छात्रों को भी दी जाए। जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई कन्फ्यूजन न हो।

उपाधियों का विवरण

  • कुल पीएचडी - 747
  • एमफिल - 20
  • पीजी - 4903
  • यूजी- 8103
  • मेडल का विवरण
  • कला संकाय - 139
  • विज्ञान संकाय - 108
  • आईएमएस - 66
  • सामाजिक विज्ञान - 45
  • मंच कला - 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed