सोमवार को बीएचयू का 101वां दीक्षांत समारोह, 11 हजार से ज्यादा छात्रों को मिलेगी डिग्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को विज्ञान संकाय समेत अन्य संकायों में पदक, उपाधि पाने वालों में उत्तरीय और साफा का वितरण किया गया। यहां संकाय के कार्यालय में शाम चार बजे तक छात्रों की भीड़ लगी रही।
उधर, केंद्रीय कार्यालय सहित अन्य जगहों पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक वित्त और नीति संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विजय केलकर, अध्यक्षता बीएचयू के कुलाधिपति न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय होंगे। कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर स्वागत भाषण देंगे।
प्रो.सुनील और डॉ. विमल लहरी को डीलिट
समारोह में इस बार दो शिक्षाविदों को डीलिट की उपाधि दी जाएगी। इसमें शिक्षा संकाय के प्रो. सुनील कुमार सिंह और सामाजिक विज्ञान संकाय के डॉ. विमल कुमार लहरी का नाम शामिल है। प्रो. सुनील के डी. लिट. शोध का विषय महामना के विचार व योगदान पर आधारित है, जबकि डॉ. लहरी का डी. लिट शोध संत रविदास के सामाजिक दर्शन पर केंद्रित है।
एक नजर में दीक्षांत
डीलिट 2
पीएचडी 732
एमफिल 12
स्नातक 6272
स्नातकोत्तर 4511
शिवार्चित और अमन को चांसलर पदक
समारोह में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के शिवार्चित मिश्रा और अमन त्रिवेदी को चांसलर पदक मिलेगा। शिवार्चित ने वर्ष 2019 की स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सर्वोच्च संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) के साथ ही आचार्य वेद (शुक्ल यजुर्वेद) परीक्षा 2019 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी संकाय के अमन कुमार त्रिवेदी को वर्ष 2019 की समस्त स्नातक परीक्षाओं में सर्वोच्च संचयी र्ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) प्राप्त करने पर चांसलर पदक दिया जा रहा है।