फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey death Case Varanasi

UP News: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

Fri, 07 Apr 2023 11:02 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 11:02 AM IST
सार

Samar Singh Arrested: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। वो यहां चार्म्स कैसल सोसाइटी के एक फ्लैट में पनाह लिए था। 

विज्ञापन
Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey death Case Varanasi
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में एक आरोपी समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने ढूंढ निकाला है। भोजपुरी गायक समर सिंह को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। वो गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छुपा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं, प्रकरण के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। आकांक्षा दुबे की आज तेरहवीं है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


समर सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही अब चर्चा शुरू हो गई है कि आकांक्षा दुबे की खुदकुशी का राज अब सामने आ सकता है। प्रकरण में अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह और संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। मधु दुबे ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी की मौत की जांच कोर्ट की निगरानी में की जाए ताकि आरोपियों को सजा मिल सके और वो बच न पाएं। 
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का सच क्या: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वकील ने पूछे कई सवाल, पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ

इन सवालों के जवाब से खुलेगा आकांक्षा की मौत का राज

Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey death Case Varanasi
होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा दुबे की मौत आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी हुई एक पहेली बन चुकी है। 26 मार्च को आकांक्षा का शव सारनाथ स्थित होटल के कमरे में मिला था। बेड पर शव बैठने की स्थिति में था और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था।  समर सिंह फरार क्यों था। क्या वो आकांक्षा दुबे को प्रताड़ित करता था। अंतिम फोन कॉल में आकांक्षा से उसकी क्या बातें हुईं थीं।

Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey death Case Varanasi
चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी की फ्लैट में समर सिंह छुपा हुआ था। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब समर सिंह को देना होगा। आकांक्षा दुबे की लाश मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि ये खुदकुशी है। लेकिन कहानी उस वक्त पलट गई, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। पुलिस ने अपने बयान में कहा था कि मौत से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका जिक्र ही नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आकांक्षा का पेट खाली था। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया था।

आकांक्षा दुबे की आखिरी रात...

Bhojpuri Singer Samar Singh Arrested in Akanksha Dubey death Case Varanasi
आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। जानकारी के मुताबिक, बरदहां निवासी छोटेलाल दुबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दुबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं।

फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं शनिवार की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। रविवार सुबह आकांक्षा का दरवाजा नहीं खुला। होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के सहारेकमरे का दरवाजा खोला तो आकांक्षा दुबे मृत मिलीं। सोमवार को आकांक्षा की मां ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ तहरीर दी। सारनाथ थाने की पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed