{"_id":"5996be764f1c1bc5708b4797","slug":"bhojpuri-comedy-film-ek-razai-tin-lugai-will-be-released-in-up-and-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-बिहार में रिलीज होगी भोजपुरी कामेडी फिल्म ‘एक रजाई-तीन लुगाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-बिहार में रिलीज होगी भोजपुरी कामेडी फिल्म ‘एक रजाई-तीन लुगाई’
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:46 PM IST
विज्ञापन
एकता बहल
- फोटो : अमर उजाला
कॉमेडी से भरपूर नई भोजपुरी फिल्म ‘एक रजाई-तीन लुगाई’ शुक्रवार को यूपी-बिहार के 22 सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। बिहार और यूपी के विभिन्न स्थानों पर इसका फिल्मांकन हुआ है। अधिकतर कलाकार पूर्वांचल के हैं।
विज्ञापन
फिल्म की निर्माता एकता बहल बुधवार को वाराणसी में थीं। बताया कि यह पूरी तरह पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। हां, दर्शकों को आकर्षित करने के लिए नाम थोड़ा हटकर रखा गया है।
विज्ञापन
तेलियाबाग स्थित एक गेस्ट हाउस में बातचीत के दौरान एकता बहल ने बताया कि फिल्म के हीरो यश मिश्रा बलिया के हैं। हिरोइन दिया सिंह आगरा की हैं। अन्य कलाकारों में प्रेम दूबे बनारस के हैं। खलनायक की भूमिका में विजय खरे और आशुतोष खरे हैं।
विज्ञापन
मूलत: पंजाब की एकता बहल दिल्ली के विकास पुरी में रहती हैं। बताया कि आशुतोष खरे उनके बचपन के दोस्त हैं। भोजपुरी फिल्मों के नाम पर पिछले कुछ वर्षों में अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा दिया गया जबकि पारिवारिक और कॉमेडी फिल्में इसकी पहचान रही हैं।
बताया कि ‘एक रजाई-तीन लुगाई’ की कहानी एक हीरो और उसकी तीन हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती है।