{"_id":"5bc4b6ddbdec2269c41f3e63","slug":"bhim-rao-ambedkar-statue-broken-in-24-hour-at-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः अराजक तत्वों ने 24 घंटे में एक ही आंबेडकर प्रतिमा को दो बार तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः अराजक तत्वों ने 24 घंटे में एक ही आंबेडकर प्रतिमा को दो बार तोड़ा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में जौनपुर के एक गांव में स्थापित डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को 24 घंटे के भीतर अराजक तत्वों ने दूसरी बार तोड़ दिया। प्रतिमा तोड़कर अराजक तत्वों ने सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की।
घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया। घटना की सूचना पर एसडीएम और सीओ ने प्रतिमा की मरम्मत करवाने और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर एक घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया।
खेतासराय-दीदारगंज मुख्य मार्ग पर स्थित अब्बोपुर गांव के एक छोर पर डा. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी प्रतिमा की शनिवार की रात अराजक तत्वों ने अंगुली तोड़ दी थी। रविवार को सुबह पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत करवा दी।

पीएसी भी बुलाई गई
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
रविवार की रात में ही अराजक तत्वों ने इसी प्रतिमा को दोबारा उसी स्थान से क्षतिग्रस्त कर दिया। 24 घंटे के भीतर दूसरी बार डा. आंबेडकर की प्रतिमा टूटने की खबर से गुस्साए लोगों ने गांव के पास खेतासराय-दीदारगंज मार्ग को जाम कर दिया।
जाम कर रहे लोग मूर्ति तोड़ने वालों की गिरफ्तारी करने और टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग कार्रवाई से पहले सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों के गुस्से को देखते हुए खुटहन, शाहगंज और सरायख्वाजा थाने की फोर्स के अलावा पीएसी भी बुला ली गई।
एसडीएम शाहगंज राजेश वर्मा और सीओ अजय श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।