फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad reached Sant Ravidas temple, appealed to the people by raising the slogan

Ravidas jayanti: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पहुंचे रविदास मंदिर, जय भीम का नारा लगाकर लोगों से की ये अपील

Sun, 05 Feb 2023 01:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Feb 2023 01:27 PM IST
सार

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी रविदास मंदिर पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद ने संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया और जन्मस्थली पर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad reached Sant Ravidas temple, appealed to the people by raising the slogan
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पहुचे संत रविदास मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास के सपनों के गांव बेगमपुरा की कठौती में आस्था की गंगा उतर आई। माघी पूर्णिमा पर संत की जयंती पर सीरगोवर्धनपुर में श्रद्धालुओं का ऐसा रेला लगा कि पैदल चलने तक की जगह नहीं बची। रविदासिया धर्म ध्वजा फहराने के साथ ही महोत्सव की शुरुआत रविवार को हो गई।  

विज्ञापन


संत रविदास की जयंती समारोह में शामिल होने के लिए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रविवार को सीरगोवर्धनपुर पहुंचे। संत रविदास की जन्मस्थली पर मत्था टेकने के बाद संत निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। इस दौरान यूपी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए एलान किया कि जल्द ही हम जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने रविवार को संत रविदास की जयंती पर सीरगोवर्धन स्थित मंदिर में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है। संगत के साथ बैठक उन्होंने लंगर छका और संत निरंजन दास का आशीर्वाद भी लिया।स दौरान प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश ओझा, मकसूद खान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संत रैदास जी की शिक्षाओं और उनके आदर्शों पर चलकर ही हम उनके सपनों के गांव बेगमपुरा को हकीकत में उतार सकते हैं। संत रैदास पढ़ने से ज्यादा जीवन में ढालने और उस पर चलने का नाम हैं। जब भी मैं संत रैदास को पढ़ता हूं, मुझे उनकी वाणी से आत्म परिष्कार मिलता है। उनकी रचनाएं न सिर्फ एक काल विशेष का अतिक्रमण करती हैं बल्कि आने वाले हजार - हजार वर्षों तक पीढ़ियों को मार्गदर्शन करती रहेंगी। इ

संत रविदास ने ध्वस्त किए कुरीतियों के कैदखाने: मीरा कुमार

संत रविदास की जयंती पर दी रविदास स्मारक सोसाइटी काशी की ओर से रविदास मंदिर राजघाट में विशाल भंडारे, भजन संकीर्तन और गोष्ठी का आयोजन हुआ। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने मंदिर के संस्थापक बाबू जगजीवन राम को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गुरु रविदास जी की विधिवत पूजा अर्चना की। 

मीरा कुमार ने कहा गुरु रविदास जी ने कुरीतियों के कैदखाने को ढहाया और उजास दिखाया। उनका जीवन शीशे की तरह पारदर्शी है। इस दौरान काशी के कवि साहित्यकारों ने मंदिर में माथा टेका। पुजारी रामविलास दास ने गुरु जी के पद रविदास जु है बेगमपुरा ऊह  पूरन सुख धाम... का संगीतमय पाठ किया। कवि डॉ. जय शंकर जय ने अपनी पुस्तक संत रविदास जीवन परिचय एवं सामाजिक सरोकार भेंट की। सोसाइटी के अध्यक्ष मंजुल कुमार, सचिव रतनलाल भगत, डॉ अंशुल, अभिजीत, शालिनी यादव आदि मौजूद रहीं। संयोजन एवं संचालन सतीश कुमार उर्फ फगुनी राम ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed