{"_id":"5db161ed8ebc3e93ba1b394f","slug":"bhelupur-police-challaned-of-wrote-vidhayak-mla-in-safari-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: इंस्पेक्टर ने एक न सुनी, विधायक लिखी सफारी का काट दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: इंस्पेक्टर ने एक न सुनी, विधायक लिखी सफारी का काट दिया चालान
Thu, 24 Oct 2019 02:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
विधायक लिखी सफारी और पुलिस ने काटा चालान।
- फोटो : अमर उजाला
यातायात नियमों को लेकर वाराणसी जिले की पुलिस सख्त हो गई है। इसकी बानगी बुधवार की देर शाम भेलूपुर क्षेत्र में देखने को मिली। दरअसल, विधायक लिखी और विधानसभा का पास लगाए एक सफारी भेलूपुर क्षेत्र से गुजर रही थी।
विज्ञापन
सफारी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी। इंस्पेक्टर भेलूपुर राजीव रंजन उपाध्याय की नजर सफारी पर पड़ी तो उन्होंने उसे रुकवाया।
विज्ञापन
चालक की सीट पर बैठे व्यक्ति ने कभी विधायक तो कभी एमएलसी की सफारी बता कर पुलिस को धौंस देने की कोशिश की। साथ ही इंस्पेक्टर को कहा कि लीजिए बात करा रहा हूं, कर लीजिए।
विज्ञापन
Trending Videos
हालांकि इंस्पेक्टर भेलूपुर ने एक ना सुनी और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगे होने के आरोप में चालान काट कर ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को थमा दिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि सफारी के रजिस्ट्रेशन नंबर को चेक किया गया तो पता लगा कि वह किसी अजीत कुमार के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है। सफारी का पहले भी कई बार चालान हो चुका है।