फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Sevashram Sangha organized a grand procession to mark its centenary year.

Varanasi News: शताब्दी वर्ष पर भारत सेवाश्रम संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bharat Sevashram Sangha organized a grand procession to mark its centenary year.
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर काशी की सड़कों पर आस्था और संन्यास परंपरा का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप, गूंजते शंखनाद और वैदिक ऋचाओं के बीच संन्यासियों, ब्रह्मचारियों व भक्तों का कारवां धर्म ध्वजा थामे आगे बढ़ा।
विज्ञापन

इसमें आगे मां दुर्गा की प्रतिमा, पीछे घोड़े पर बैठे साधु-संत शस्त्र प्रदर्शन करते हुए और उनके पीछे 51 शक्ति स्वरूपा कन्याएं चल रही थीं। माता रानी की नयनाभिराम झांकी के साथ निकली यह शोभायात्रा सिगरा आश्रम से प्रारंभ होकर रथयात्रा, कमच्छा, भेलूपुर, सोनारपुरा, पांडेय हवेली, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, लक्सा व गुरुबाग होते हुए पुनः आश्रम परिसर पहुंची। लगभग पांच किलोमीटर लंबे इस यात्रा मार्ग पर स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर संतों व श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed