{"_id":"60ce48198ebc3ecc0605bcdc","slug":"bharat-ratna-ustad-bismillah-khan-house-road-repairing-started-municipal-commissioner-ordered-for-beautification","type":"story","status":"publish","title_hn":"खबर का असरः भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां मार्ग की मरम्मत शुरू, नगर आयुक्त ने सुंदरीकरण कराने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खबर का असरः भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां मार्ग की मरम्मत शुरू, नगर आयुक्त ने सुंदरीकरण कराने का दिया आदेश
Sun, 20 Jun 2021 02:02 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Jun 2021 02:02 AM IST
सार
शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग पर कई दिनों से सीवर बह रहा था। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग दुरुस्त करने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहनाई के जादूगर भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने निरीक्षण कर आदेश दिया कि यहां की सभी व्यवस्था मुक्कमल कराएं। न केवल सफाई का काम पूरा होना है, बल्कि कच्ची जमीन को पक्का कराने को कहा। बारिश के चलते अभी पक्का काम नहीं हुआ है लेकिन गंदगी साफ कर गिट्टियां गिराई जा रही हैं। गड्ढों को भरने के बाद सुंदरीकरण का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि चूंकि इस क्षेत्र में एक साथ पांच विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते समस्या आई है। जब ये सारे कार्य पूरे हो जाएंगे तो यह क्षेत्र अन्य क्षेत्रों से बेहतर हो जाएगा। यहां की सफाई के लिए जल निगम को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के पार्षद सलीम ने बताया कि यहां पर सफाई के अलावा गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। जल्द यहां की सभी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। यहां पर नई पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन