{"_id":"65bdec668f2911e2e1053eaf","slug":"bharat-ratna-lal-krishna-advani-connection-with-kashi-of-came-to-celebrate-his-90th-birthday-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Ratna: काशी में अपना 90वां जन्मदिन मनाने आए थे लालकृष्ण आडवाणी, देव दीपावली देख हुए थे मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Ratna: काशी में अपना 90वां जन्मदिन मनाने आए थे लालकृष्ण आडवाणी, देव दीपावली देख हुए थे मंत्रमुग्ध
Sat, 03 Feb 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Feb 2024 01:08 PM IST
सार
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा से काशी के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। आडवाणी यहां अपना 90वां जन्मदिन मनाने वर्ष 2017 में आए थे। उन्होंने कहा था कि दूर-दूर से लोग काशी के घाटों की छटा निहारने आते हैं।
विज्ञापन
Lal Krishna Advani
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। आडवाणी का काशी से भी कनेक्शन रहा है। वह आखिरी बार बेटी प्रतिभा के साथ 4 नवंबर 2017 को काशी आए थे। लालकृष्ण आडवाणी ने हिंदी माह के अनुसार अपना 90वां जन्मदिन खिड़किया घाट पर मनाया था। तब उन्होंने काशी की देव दीपावली भी देखी थी। खिड़किया घाट पर उन्होंने 90 दीये जलाये थे।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आए लाल कृष्ण आडवाणी ने उस दौरान कहा था कि जब मैं छोटा था तब अपने दादा-दादी, माता-पिता के साथ काशी आया था। उन्हीं की कृपा से पूरे भारत के तीर्थों का दर्शन कर सका। यहां मैंने अपना जन्मदिन मनाकर काशी के सूर्यास्त और उदय दोनों का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य कर लिया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात
विज्ञापन
उनका कहना था कि दूर-दूर से लोग काशी के घाटों की छटा निहारने आते हैं। जो नहीं आ पाते वह यू-ट्यूब और अन्य माध्यमों से घाटों का दर्शन करते हैं। काशी के घाटों की आध्यात्मिक ऊर्जा है, अपने आप लोगों को अपनी ओर खींचती है।
आडवाणी को भारत रत्न देने से संतो में खुशी
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से संतो में खुशी है। अखिल भारतीय संत समिति के महमंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद ने कहा आडवाणी ने पालमपुर के अधिवेशन में राम मंदिर का राजनैतिक संकल्प का शंखनाद किया। कहा सरकार ने राष्ट्रनायक का सम्मान किया है। 2 से 86 और 86 से 119 सीट लेकर सत्ता तक लालकृष्ण आडवाणी ने पहुंचाया।