फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Ratna Lal Krishna Advani connection with Kashi of came to celebrate his 90th birthday

Bharat Ratna: काशी में अपना 90वां जन्मदिन मनाने आए थे लालकृष्ण आडवाणी, देव दीपावली देख हुए थे मंत्रमुग्ध

Sat, 03 Feb 2024 01:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 03 Feb 2024 01:08 PM IST
सार

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा से काशी के भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है। आडवाणी यहां अपना 90वां जन्मदिन मनाने वर्ष 2017 में आए थे। उन्होंने कहा था कि दूर-दूर से लोग काशी के घाटों की छटा निहारने आते हैं। 

विज्ञापन
Bharat Ratna Lal Krishna Advani connection with Kashi of came to celebrate his 90th birthday
Lal Krishna Advani - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी घोषणा की। आडवाणी का काशी से भी कनेक्शन रहा है। वह आखिरी बार बेटी प्रतिभा के साथ 4 नवंबर 2017 को काशी आए थे। लालकृष्ण आडवाणी ने हिंदी माह के अनुसार अपना 90वां जन्मदिन खिड़किया घाट पर मनाया था। तब उन्होंने काशी की देव दीपावली भी देखी थी। खिड़किया घाट पर उन्होंने 90 दीये जलाये थे।

विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर आए लाल कृष्ण आडवाणी ने उस दौरान कहा था कि जब मैं छोटा था तब अपने दादा-दादी, माता-पिता के साथ काशी आया था। उन्हीं की कृपा से पूरे भारत के तीर्थों का दर्शन कर सका। यहां मैंने अपना जन्मदिन मनाकर काशी के सूर्यास्त और उदय दोनों का दर्शन कर अपने जीवन को धन्य कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bharat Ratna: लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान, पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उनका कहना था कि दूर-दूर से लोग काशी के घाटों की छटा निहारने आते हैं। जो नहीं आ पाते वह यू-ट्यूब और अन्य माध्यमों से घाटों का दर्शन करते हैं। काशी के घाटों की आध्यात्मिक ऊर्जा है, अपने आप लोगों को अपनी ओर खींचती है।



आडवाणी को भारत रत्न देने से संतो में खुशी
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने से संतो में खुशी है। अखिल भारतीय संत समिति के महमंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद ने कहा आडवाणी ने पालमपुर के अधिवेशन में राम मंदिर का राजनैतिक संकल्प का शंखनाद किया। कहा सरकार ने राष्ट्रनायक का सम्मान किया है। 2 से 86 और 86 से 119 सीट लेकर सत्ता तक लालकृष्ण आडवाणी ने पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed