फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bharat Gaurav tourist train will pass through Kashi Tour from UP to South India will leave from Delhi on Nov 8

काशी होकर गुजरेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन: यूपी से लेकर दक्षिण भारत की सैर, दिल्ली से आठ नवंबर को होगी रवाना

Fri, 04 Nov 2022 11:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 04 Nov 2022 11:13 AM IST
सार

इस विशेष यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक और विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। दिल्ली से रवाना होकर यह ट्रेन यात्रा के दूसरे दिन नौ नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी जहां काशी विश्वनाथ, धाम कोरिडॉर तथा गंगा घाट पर आरती का दर्शन पर्यटक करेंगे।

विज्ञापन
Bharat Gaurav tourist train will pass through Kashi Tour from UP to South India will leave from Delhi on Nov 8
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन काशी और पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर इस यात्रा को सुगम बनाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से आठ नवंबर को रवाना होगी। इस ट्रेन से पर्यटक को लेकर पूरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क, काशी, बैजनाथ धाम और गया का भ्रमण कराएगी। 

विज्ञापन

पर्यटक ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कुल 10 कोच यात्रियों के लिए होंगे। इससे एक बार में छह सौ पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन को, श्रीजगन्नाथ यात्रा के लिए चलाया जा रहा है। इस विशेष यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और उड़ीसा राज्यों के प्रसिद्ध धार्मिक और विरासत स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। दिल्ली से रवाना होकर यह ट्रेन यात्रा के दूसरे दिन नौ नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी जहां काशी विश्वनाथ, धाम कोरिडॉर तथा गंगा घाट पर आरती का दर्शन पर्यटक करेंगे। वाराणसी से चलकर यह ट्रेन बैजनाथ धाम पहुंचेगी जहां पर्यटक बाबा बैजनाथ का दर्शन करेंगे। विभिन्न पर्यटन केंद्रों का भ्रमण कराते हुए आठवें दिन यह ट्रेन दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन करीब चार हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed